Sunday , 6 September 2026
Breaking News

भाजपा की जयपुर और भरतपुर संभाग की वर्चुअल रैली हुई आयोजित

पूर्व संसदीय सचिव गोठवाल कोविड-19 के भरतपुर संभाग के प्रभारी होने के नाते आज भरतपुर पहुंच वर्चुअल रैली के वक्ता के रुप में केन्द्रीय कपड़ा तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी के उदबोधन को सुना। इस दौरान जिला भरतपुर के जिलाध्यक्ष डाॅ. शेलेश, पूर्व विधायक जवाहर सिंह बेढम व सभी पदाधिकारी मौजुद थे।
केन्द्रीय मंत्री महोदया स्मृति ईरानी ने मोदी सरकार के सफलतम स्वर्णिम 1 वर्ष के कार्यकाल को लेकर अपने विचार प्रकट किये व मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान प्राप्त उपलब्धियां व जनहित में लागू योजनाएं आदि के बारे में जानकारी दी।
राजस्थान जनसंवाद विषय पर वर्चुअल रैली को भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष डा. भरत लाल मथुरिया ने अनेक पार्टी पदाधिकारियों के साथ देखा व सुना। जिसमें उनके साथ जिला मंत्री हरिप्रसाद गुप्ता, महिला मोर्चा प्रदेश प्रतिनिधि संतोष जी, जिला मिडिया प्रभारी दीनदयाल मथुरिया, आईटी संभाग संयोजक ओम सुवालका, पूर्व पार्षद व भाजपा के वरिष्ठ नेता मनजीत सिंह, मुरली पण्डित, मदनमोहन गुप्ता, शहर मण्डल उपाध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा, सतीश शर्मा, पंकज जैन, आकाश जैन आदि शामिल रहे।

BJP virtual rally held Jaipur Bharatpur division
जिसमे मुख्यवक्ता स्मृति ईरानी रही। इनसे पूर्व आनलाइन वर्चुअल रैली को केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौर, नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया तथा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने जयपुर-भरतपुर के हजारों कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया। जिनकी कठोर मेहनत से ही वर्चुअल रैली में लाखों लोगों के आनलाइन जुड़कर शामिल होना संभव हो सका। साथ ही राज्य में बिजली के घरेलू तथा किसानों के कृषि बिल माफ करने की थोथी घोषणा कर मुकरना, बस आपरेटरों को छ माह का रोड ट्रेकर्स आदि रियायतों का झांसा देकर मुकरना, महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार व बिगड़ती कानून व्यवस्था पर राज्य की कांग्रेस की गहलोत सरकार को कोसा।
इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र खण्डार के भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व ससंदीय सचिव जितेन्द्र गोठवाल के कार्यालय में बैठकर वर्चुअल रैली के दौरान केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का संवादसुना। इस दौरान हनुमान डेकवा, भरत शर्मा, प्रकाश गुर्जर मोजुद थे।
इसी प्रकार गंगापुर शहर मण्डल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जयपुर और भरतपुर संभाग की वर्चुअल रैली में केंद्रीय मंत्री व अमेठी सांसद स्मृति ईरानी के सम्बोधन को सुना। वर्चुअल व जनसंवाद रैली गंगापुर शहर संयोजक आई. टी. व भाजपा शहर मण्डल प्रवक्ता धनेश शर्मा ने बताया कि गंगापुर शहर में बाईपास स्थित पूर्व विधायक निवास पर पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, महामंत्री मिथलेश व्यास, जिला महामंत्री मनोज बंसल, संदीप सिंह व ग्रामीण कार्यकर्ताओं द्वारा, हल्दीघाटी शिक्षण संस्थान पर मण्डल अध्यक्ष वीरु पुजारी, नगरपरिषद उपसभापति दीपक भाजपा नेता एवं समाजसेवी कौशल बोहरा, रवि मंगल, कमलेश महावर, महामंत्री गोपाल धामोनिया, एस एस बैंसला व धनेश शर्मा ने रैली को सुना। साथ ही बैंक ऑफ बड़ोदा चौराहे पर एडवोकेट नवीन शर्मा, महामंत्री अशोक कमालपुरा, गिरधारी सोनी, नितेश मोदी व पवन शर्मा द्वारा जंनसवाद रैली को सुना गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !