Saturday , 7 March 2026
Breaking News

कोड्याई गांव में महिला की ह*त्या कर जेवरात लू*टने का पर्दाफाश, पड़ोसी ही निकला आरोपी

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिले के बौंली थाना क्षेत्र के कोड्याई गांव में एक वृद्ध की महिला की ह*त्या कर सोने-चांदी के जेवर लू*टने का मामला सामने आया था। सवाई माधोपुर जिला पुलिस को इस मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने महिला की ह*त्या कर जेवर लू*टने के आरोपी को गिर*फ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल ने बताया कि गत 3 फरवरी को बौंली के कोड्याई में एक वृद्ध महिला की ह*त्या की घटना का पर्दाफाश करते हुए आरोपी रामलाल जोगी (47) पुत्र गोपी जोगी निवासी कोड्याई बौंली को गिर*फ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

 

Bonli Woman Gold Silver Jewellery Police Sawai Madhopur News 07 feb 26

 

यह था मामला:

गत 3 फरवरी को मृ*तका के पुत्र ने हंसराज मीणा निवासी कोड़ाई ने मामला दर्ज करवाया था। जिसमें बताया गया है कि आज (3 फरवरी 25) को दोपहर में बकरियां चराने के लिये खेतों पर गई थी, जिसकी अज्ञात बद*माश ने धा*रदार ह*थियार से गर्दन और दोनों पैर का*टकर ह*त्या कर दी। ह*त्या के बाद आरोपी चांदी के कड़े, कान के कुंडल, गले से चैन लू*ट कर फरार हो गए। इस पर रिपोर्ट दर्ज की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सवाई माधोपुर द्वारा घटना का खुलासा करने के लिए दस दिवस का समय निर्धारित किया गया था।

 

 

इस तरह दबोचा आरोपी को:

पुलिस के अनुसार जांच में सामने आया कि आरोपी रामलाल नाथ का मृ*तका के परिवार से अच्छे संबंध थे। दोनों परिवारों में आपस में सभी समाजिक कार्यक्रमों में आना जाना था। आरोपी ने मृ*तका के बड़े बेटे से 2 लाख 50 हजार रुपये का कर्जा भी ले रखा था। मृ*तका रोजाना खेतों में बकरी चराने जाती थी। वहीं आरोपी पास में काश्त करता था। इस कारण आरोपी को मृ*तका के आने जाने का पूरा पता रहता था। घटना के दिन आरोपी को अलग रास्ते से किसी के द्वारा घटनास्थल की तरफ बाइक से जाते हुए देखा गया था।

 

 

 

एक अन्य व्यक्ति द्वारा भी सं*दिग्ध बाइक को घटनास्थल के पास सरसों के खेत में देखा गया था। जिसकी गतिविधि सं*दिग्ध होने पर आरोपी की तलाश की। तलाश करने के बाद आमने आया की आरोपी घटना के बाद से ही घर से गायब है। वहीं मृ*तका के करीबी होने के बावजूद भी अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हुआ। पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा कई जगह दबिशें दी गई। आरोपी को आज सुबह एसएचओ जितेंद्र सिंह सोलंकी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दतवास मोड़ से डिटेन किया गया। पूछताछ में सामने आया की आरोपी ने अपना कर्जा चुकाने के लिए मृ*तका की ह*त्या कर चांदी के कड़े, कानों के सोने के कुंडल और गले का सोने का पंडाल ले जाना बताया।

 

 

दस दिन से बना रखी थी ह*त्या की योजना:

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने इस वारदात को अंजाम देने के लिए दस दिन से योजना बना रखी थी। आरोपी ह*त्या के लिए एक कु*ल्हाड़ी पहले से सरसों के खेत में छुपा रखी थी। घटना के दिन आरोपी एक अलग कच्चे रास्ते से बाइक से घटनास्थल पर पहुंचा। आरोपी ने बाइक को करीब एक किलोमीटर दूर ही खड़ा कर दिया। इसके बाद आरोपी पैदल चल रही बकरी चरा रही महिला के पास आ गया। महिला को विश्वास में लेने के लिए घटना स्थल पर उसके साथ बी*ड़ी पी।

 

 

उसी दौरान मौका देख मृ*तका के सिर पर कु*ल्हाड़ी से वा*र कर दिया। जिसके बाद मृ*तका बेहोश हो गई। उसके बाद दोनों पैर काटकर चांदी के कड़े, कानों के सोने के कुंडल, गले का सोने का पैंडल ले लिया और उसकी गर्दन पर वा*र कर ह*त्या कर दी। ह*त्या के बाद कोई शक भी नहीं करे इसलिए आरोपी बाइक से गांव और घर भी आया था।

 

पुलिस ने आरोपी रामलाल की निशानदेही से मृ*तका के चांदी के कड़े, कानों के सोने के कुंडल और गले का सोने का पैंडल बरामद किया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

Several US military planes crash in Kuwait

कुवैत में कई अमेरिकी सैन्य विमान हुए क्रैश

नई दिल्ली: कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रविवार सुबह कई अमेरिकी लड़ाकू …

Crude oil prices surge amid Iran-Israel conflict

ईरान-इसराइल संघर्ष के बीच दुनियाभर में तेल की कीमतों में भारी उछाल

नई दिल्ली: अमेरिका और इसराइल के ईरान पर ह*मलों के बाद दुनियाभर में तेल की …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !