कर्नाटक: कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में एक भीषण सड़क हा*दसे में 11 लोगों की मौ*त हो गई है! वहीं हादसे में 24 लोग घायल हो गए हैं। यह हा*दसा नेशनल हाइवे 48 पर हुआ है। चित्रदुर्ग के डीसी (जिलाधिकारी) ने बीबीसी हिन्दी को बताया कि यह हा*दसा बुधवार रात करीब 2 बजे हुआ है। इसमें बेंगलुरु से गोकर्ण जा रही एक बस और सामने से आ रहे एक ट्रक के बीच टक्कर हो गई, इससे बस में आग लग गई।
यह बस स्लीपर कोच थी, जिसमें 32 यात्री सवार थे। अभी तक हमने 11 श*वों की पहचान कर ली है और सभी घायलों को पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल से मिल रही तस्वीरों में दिख रहा है कि यह हा*दसा काफी गंभीर है, जिसमें बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है, जबकि ट्रक (लॉरी) के आगे का हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
