तमिलनाडु: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने त्रिची-चेन्नई नेशनल हाईवे पर हुए सड़क हा*दसे में मा*रे गए 9 लोगों के प्रति शोक जताया है। यह हा*दसा बुधवार रात को कुड्डालोर जिले के एलुथुर गांव के पास हुआ है।
स्टालिन ने मुख्यमंत्री सार्वजनिक राहत कोष से मृ*तकों के परिजनों को 3-3 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल लोगों को एक-एक लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है। स्थानीय खबरों के अनुसार बुधवार रात त्रिची से चेन्नई जा रही एक सरकारी बस का अगला टायर फट गया और इसके बाद बस 2 कारों से टकरा गई।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
