उत्तराखंड: उत्तराखंड के टिहरी जनपद के नरेन्द्रनगर क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले कुंजापुरी–हिंडोलाखाल के नजदीक एक बस के खाई में गिरने से पांच लोगों की मौ*त हो गई। वहीं हा*दसे में कई लोग घायल हो गए है। बस यात्री गुजरात और अन्य राज्यों से उत्तराखण्ड आए थे। जिला नियंत्रण कक्ष टिहरी से मिली सूचना के अनुसार बस लगभग 70 मीटर गहरी खाई में गिरी है। एसडीआरएफ के अनुसार सभी घायलों को एसडीआरएफ की टीमों ने सुरक्षित निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचा दिया है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है कि टिहरी के नरेंद्रनगर कुंजापुरी मंदिर के समीप हुई बस दुर्घटना का समाचार अत्यंत दुखद है, ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों को श्रीचरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। टिहरी जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि बाहर से आए यह यात्री दो बसों में सवार होकर यहां पहु़ंचे थे। इनकी संख्या लगभग 29 थी।
यह लोग भारत दर्शन पर थे और यहां से कुंजापुरी माता मंदिर के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। जो बस दुर्घटनाग्रस्त हुई, उसके बारे में बताते हुए बृजेश भट्ट कहते हैं कि दुर्घटनाग्रस्त बस में 18 लोग मौजूद थे। जिनमे से 5 लोगों की मौ*त हुई है और 3 से 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। नरेंद्रनगर अस्पताल में कुल 13 घायल भर्ती कराए गए, जिसमें से 5 घायलों को एम्स अस्पताल ऋषिकेश रेफर किया गया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
