बिहार: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने व्यापारी गोपाल खेमका के परिवार से रविवार को मुलाकात की। गोपाल खेमका की पटना में गो*ली मा*रकर ह*त्या कर दी गई थी। इस मुलाकात के बाद उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए कहा कि ये दिल दहला देने वाली घटना है। बिहार के व्यापारी बिहार छोड़कर जाना चाह रहे हैं। आप सोचिए कि इंडस्ट्री कैसे आएगी। तेजस्वी यादव ने कहा कि घटनास्थल के बगल में ही डीएम और एसपी का बंगला है। बगल में ही थाना भी है लेकिन पुलिस को घटनास्थल पर पहुंचने में दो घंटे लग गए।
उन्होंने बताया कि कुछ साल पहले इनके बेटे की ह*त्या कर दी गई लेकिन कोई ह*त्यारा नहीं पकड़ा गया। उन्होंने कहा कि मेरे घर के बाहर गो*ली चली, कोई ह*त्यारा नहीं पकड़ा गया। सीएम हाउस के बाहर गो*ली चली, कोई नहीं पकड़ा गया। जज साहब के घर के बाहर गो*ली चली, कोई नहीं पकड़ा गया। डेवलपमेंट कमिश्नर के घर के बाहर गो*ली चली, कोई नहीं पकड़ा गया।
विश्वेश्वरैया भवन के बाहर गो*ली चली, कोई नहीं पकड़ा गया। आरजेडी नेता ने कहा कि बिहार में अप*राधियों का तांडव है। भ्रष्ट अधिकारी जब तक घू*सखोरी करते रहेंगे। घू*स लेकर ट्रांसफर पोस्टिंग करते रहेंगे। जब तक परफ़ॉर्मर अधिकारी नहीं आएगा। तब तक काम होने वाला नहीं है। इस सरकार में कोई कार्रवाई, कोई सुनवाई नहीं है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
