![Calendar distribution campaign, invited to celebrate 14th February Martyr's Day](https://vikalptimes.com/wp-content/uploads/2023/02/Calendar-distribution-campaign-invited-to-celebrate-14th-February-Martyrs-Day.jpg)
कैलेंडर वितरण अभियान, 14 फरवरी शहीद दिवस मनाने के लिए किया आमंत्रित
ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन एआईएसएफ द्वारा शहीदों की याद में हमारा उद्देश्य भगत सिंह के सपनों का देश के शीर्षक पर बना कैलेंडर जन-जन तक वितरण किया जा रहा है। वहीं लोगों को 14 फरवरी शहीद दिवस मनाने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। एआईएसएफ सहसचिव अजय गुणसारिया ने बताया कि 14 फरवरी को अंबेडकर सर्किल पर शहीदों की याद में दीप प्रज्वलित कर शहीद दिवस मनाया जाएगा। इसके लिए सभी लोगों से अंबेडकर सर्किल पर आने का आग्रह किया जा रहा है।
![Calendar distribution campaign, invited to celebrate 14th February Martyr's Day](https://vikalptimes.com/wp-content/uploads/2023/02/Calendar-distribution-campaign-invited-to-celebrate-14th-February-Martyrs-Day.jpg)
कैलेंडर वितरण अभियान के तहत पीजी कॉलेज के प्राचार्य गोपाल सिंह जी को कैलेंडर भेंट किया गया। अजय गुणसारिया ने बताया कि 14 फरवरी को भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु को फांसी की सजा सुनाई गई एवं इस दिन हाल ही में कुछ वर्षों पहले पुलवामा का आतंकी हमला हुआ। जिसमें बहुसंख्यक सैनिक शहीद हुए। उनकी याद में 14 फरवरी को अंबेडकर सर्किल पर लोग एकत्रित होकर शहीद दिवस मनाएंगे। इसके लिए जन-जन तक पहुंचकर लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है।