Saturday , 5 October 2024

सतीश पूनिया को हरियाणा के प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी 

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने भाजपा राजस्थान के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया (Dr Satish Poonia) को हरियाणा (Haryana) प्रदेश की एक अहम जिम्मेदारी सौंपी है। जेपी नड्डा ने उन्हें हरियाणा का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं सांसद सुरेंद्र सिंह नागर को सह प्रभारी नियुक्त किया है। विधानसभा चुनाव से पहले ये भाजपा की ओर से यह बड़ा फैसला माना जा रहा है।

 

 

 

Dr Satish Poonia made state in-charge of BJP Haryana

 

 

 

बात दें कि सतीश पूनिया राजस्थान बीजेपी (BJP Rajasthan) में बड़े कद के नेता हैं। इससे पहले भाजपा ने सतीश (Satish Poonia) को राजस्थान (Rajasthan) के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी थी। लेकिन विधानसभा चुनाव से पहले ये जिम्मेदारी सांसद सीपी जोशी को सौंप दी गई। शेखावटी से आने वाले सतीश पूनिया को संगठन में मजबूत एवं कद्दावर नेता भी माना जाता है। सतीश छात्र राजनीति से ही बहुत सक्रिय रहे हैं। एबीवीपी से लेकर भाजयुमो तक के बाद राजस्थान के पार्टी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं।

 

 

I

 

 

 

सतीश पूनिया चार बार विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं, जिसमें एक बार उन्हें जीत मिली है। पिछले साल हुए राजस्थान विधानसभा चुनाव में उन्हें भाजपा ने आमेर से टिकट दिया था, हालांकि उन्हें कांग्रेस के प्रशांत शर्मा ने हरा दिया था। इससे पहले भाजपा ने सतीश पूनिया को लोकसभा चुनाव में हरियाणा का चुनाव प्रभारी बनाया था। सतीश पूनिया के जानकारों के अनुसार ऐसा दावा किया जा रहा था कि हरियाणा में बीजेपी दस सीटों में से महज दो-तीन पर ही सिमट जाएगी, लेकिन यहां बीजेपी के पांच सांसद चुनाव जीते है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Vaccination program for sheep and goats started in rajasthan

भेड़-बकरियों के लिए टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत

जयपुर: विश्व पशु कल्याण दिवस के अवसर पर पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ. भवानी सिंह …

President Draupadi Murmu visited the City Palace Museum in Jaipur

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सिटी पैलेस म्यूजियम का अवलोकन

जयपुर: महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरूवार को उदयपुर प्रवास के दौरान सिटी पैलेस म्यूजियम …

hurricane helene america news update 4 oct 24

हेलेन तूफान की वजह से 200 से अधिक लोगों की मौ*त

अमेरिका: अमेरिका के दक्षिण-पश्चिम इलाके में हेलेन तूफान ने भारी तबाही मचाई हुई है। इस …

tractor truck road accident in Mirzapur uttar pradesh

मिर्जापुर में दर्दनाक सड़क हा*दसा, 10 मजदूरों की मौ*त

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में दर्दनाक सड़क हा*दसे में 10 मजदूरों की मौ*त …

Addiction to online games jewelery showroom mp news 2 oct 24

ऑनलाइन गेम की लत ने बनाया चोर, शोरूम से चुराए लाखों के जेवर

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक अनौखा मामला सामने आया है। यहाँ …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !