Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

भेड़-बकरियों के लिए टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत

जयपुर: विश्व पशु कल्याण दिवस के अवसर पर पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ. भवानी सिंह राठौड़ ने आज शुक्रवार को भेड़ बकरियों में पीपीआर रोग से बचाव के लिए पीपीआर रोग उन्मूलन टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया है। इस अवसर पर डॉ. राठौड़ ने कहा कि पीपीआर विषाणुजनित एक खतरनाक बीमारी है, जो प्रायः भेड़ और बकरियों में पाई जाती है।
Vaccination program for sheep and goats started in rajasthan
यह इतनी खतरनाक बीमारी है कि संक्रमण के एक सप्ताह के भीतर पशु की मौ*त हो जाती है। इस बीमारी का संक्रमण होने पर पशुओं को तेज बुखार, आंख-नाक से पानी की तरह स्राव और सांस लेने में कठिनाई होने लगती है। इस तरह के लक्षण दिखाई पड़ते ही पशुओं को तुरंत पशु चिकित्सक को दिखाना चाहिए। उन्होंने पशुपालकों से कहा कि टीकाकरण इसकी रोकथाम का प्रमुख उपाय है।
इसलिए अपने अपने पशुओं को पीपीआर का टीका जरूर लगवाएं। आज विश्व पशु कल्याण दिवस के अवसर पर निदेशक पशुपालन ने सभी ग्रामवासियों, पशुपालकों तथा पशुपालन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को जीव जंतुओं की रक्षा करने और प्रेम करुणा का भाव रखने की शपथ भी दिलाई।
इस दौरान कार्यक्रम में विभाग के डॉ. दिनेश राणा अतिरिक्त निदेशक जयपुर, डॉ. हनुमान सहाय जिला संयुक्त निदेशक जयपुर, डॉ. तपेश माथुर संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य एवं प्रयोगशाला, डॉ. राजेश साहनी उपनिदेशक, डॉ. दल सिंह मीणा, डॉ. रमेश शर्मा, डॉ. विनय चौधरी, हनुमान सहाय मीना सरपंच धमस्या, पंचायत समिति आंधी तथा बड़ी संख्या में ग्राम वासी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Does E20 petrol damage vehicles HPCL's shocking report revealed after 3,651 tests Vikalp Times

E20 पेट्रोल से गाड़ियां खराब होती हैं? 3,651 टेस्ट के बाद सामने आई HPCL की चौंकाने वाली रिपोर्ट

नई दिल्ली: देशभर में E20 (20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल (Ethanol Petrol) को लेकर चल रही …

Major update on Panchna Dam Trial of canals and lift system successful Karauli Sawai Madhopur Vikalp Times

पांचना बांध पर बड़ा अपडेट, नहरों और लिफ्ट सिस्टम का ट्रायल सफल

सवाई माधोपुर/जयपुर: पांचना बांध (Panchna Dam) से सिंचाई (Irrigation) जल निकासी की तैयारियों के तहत …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !