Saturday , 5 September 2026
Breaking News

ऑनलाइन गेम की लत ने बनाया चोर, शोरूम से चुराए लाखों के जेवर

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक अनौखा मामला सामने आया है। यहाँ पर एक सेल्समैन को ऑनलाइन गेम खेलना इतना भारी पड़ गया की उसने लाखों की चोरी का ली। सेल्समैन को ऑनलाइन गेम की लत पड़ गई। इस गेम की लत ने उसे चोर बना दिया। इसके बाद उसने ज्वेलरी शोरूम से करीब 7 लाख की चोरी की है। दरअसल मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में ज्वेलरी शोरूम में काम करने वाले एक सेल्समैन को ऑनलाइन गेम की इस तरह लत लगी की उसने शोरूम से सात लाख के जेवर चुरा लिए।

 

 

Addiction to online games jewelery showroom mp news 2 oct 24

 

 

इसके बाद ज्वेलरी को उसने गिरवी रखकर उससे ऑनलाइन गेम खेला। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिर*फ्तार भी कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने इस मामले का खुलासा भी किया है। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी ने पहले भी शोरूम से जेवर चुराए थे। 26 सितंबर की देर रात तक आरोपी सेल्समैन प्रदीप डोंगरे कामठी वाले गोल्ड शोरूम से घर नहीं पहुंचे थे।

 

 

 

 

उनकी पत्नी ने कोतवाली पुलिस थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इस मामले में पुलिस ने जब शोरूम संचालक से पूछताछ की तो पता चला कि आज सेल्समैन प्रदीप डोंगरे शोरूम नहीं आया था। इसके बाद जब पुलिस ने और छानबीन करते हुए प्रदीप डोंगरे के जिम्मे रहने वाली ज्वेलरी की काउंटिंग करवाई तो इसमें सोने के कड़े, सिक्के, पेंडेंट कम पाए गए।

 

 

तब जाकर चोरी का पता चला। पुलिस ने साइबर टीम की मदद से आरोपी की लोकेशन तलाश कर 30 सितंबर को भारता देव पार्क से पकड़ा है। आरोपी युवक ने पूछताछ में कुबूल किया है कि ऑनलाइन गेम की वजह से उसने शोरूम से जेवर चुराए थे और निजी लोन कंपनी में गिरवी रखकर गेम खेला। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर पूरा सामान जब्त कर उसे गिर*फ्तार कर लिया है।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

BJPs new team announced Major responsibilities for Vasundhara Raje and Satish Poonia Vikalp Times

BJP की नई टीम का ऐलान! वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली: भाजपा (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने सोमवार …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !