Saturday , 5 September 2026
Breaking News

अतिरिक्त जिला कलक्टर ने मानसून पूर्व तैयारियों की ली बैठक

सवाई माधोपुर: मौसम विभाग के अनुसार जिले में भारी बरसात होने की सम्भावना के मध्यनजर पूर्व तैयारियों के संबंध में अतिरिक्त जिला कलक्टर जगदीश आर्य की अध्यक्षता में गत शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई। उन्होंने सभी उपखंड अधिकारियों को भारी बारिश को देखते हुए संपूर्ण तैयारी सुनिश्चित करने एवं संबंधित पटवारी, गिरदावर और ग्राम विकास अधिकारियों को भारी बारिश की चेतावनी के संबंध में मुस्तैद रखने के निर्देश दिए है।

 

 

इसके साथ-साथ किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की तत्काल सूचना जिला कंट्रोल रूम एवं उच्च अधिकारियों को देने के निर्देश भी दिए है। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रबंधन के लिए अधिकारी वर्षा पूर्व जलभराव क्षेत्रों को चिन्हित कर नालों एवं जलबहाव क्षेत्रों की सफाई कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी विभागों को बाढ एवं अतिवृष्टि के समय राहत एवं सहायता के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता का आंकलन कर निरीक्षण करने के निर्देश दिये है।

 

 

 

Additional District Collector held a meeting on pre-monsoon preparations in sawai madhopur

 

 

उन्होंने कहा कि बाढ एवं अतिवृष्टि के समय शहरी क्षेत्रों में जहॉ-जहॉ जलभराव की समस्या रहती है, उन्हें तुरंत चिन्हित कर नालों की सफाई गुणवत्ता के साथ करायें, जिससे पानी निकासी में समस्या नहीं रहे। उन्होंने अतिवृष्टि के समय नहरों, बांधों एवं तालाबों की सुरक्षा का आंकलन कर आवश्यक बंदोबस्त अभी से करने के निर्देश दिये है। उन्होंने कहा कि नहरों की सफाई, बांधों के गेट की मरम्मत तथा नाव, रस्से, मिट्टी के कट्टों की व्यवस्था के लिए सिंचाई विभाग समय पूर्व कार्ययोजना बनाकर पूरी करें।

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय अपने क्षेत्रों में भूमिगत एवं खुले नालों की सफाई कराकर पानी के बहाव को सुव्यवस्थित रखें। सफाई एवं आवश्यक जांच के साथ मडपम्प, जेसीबी, रस्से आदि की व्यवस्था रखें। उन्होंने नगर निगम को सीएफसीडी के बहाव क्षेत्र की सफाई कराने, अतिक्रमणों को हटाने के निर्देश दिये। उन्होंने एसडीआरएफ को बाढ़ प्रबंधन के समय आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता के साथ समय-समय पर मॉकड्रिल कर टीम को तैयार रखने के निर्देश दिये।

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि आमजन को आपदा राहत के समय की जाने वाली तैयारियों के संबंध में भी जागरूक किया जाये। उन्होंने सीएमएचओ डॉ. धर्मसिंह मीणा को सभी अस्पतालों में दवाओं, बैड की व्यवस्था रखते हुए सफाई में सुधार लाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि बरसात के समय मच्छरजनित बीमारियों का फैलने का अंदेशा रहता है ऐसे में जलभराव क्षेत्रों में गम्बूसिया मछली, कू्रड ऑयल डलवायें एवं लोगों को जागरूक भी करें। बैठक में उपखंड अधिकारी मलारना डूंगर बद्रीनारायण विश्नोई, उपखंड अधिकारी खण्डार दामोदर सिंह, नगर परिषद आयुक्त फतेह सिंह, अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार बुजेठिया, विकास अधिकारी सवाई माधोपुर डॉ. सरोज बैरवा सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Sawai Madhopur Municipal Council Elections Candidate Symbol 4 Sept 26

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव : किसे मिला सेब? किसे गुब्बारा? चप्पल पर क्यों हुआ बवाल!

सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Chunav) को लेकर शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिस की …

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Bringing glory to Sawai Madhopur Dinesh Kumar Gupta to receive National Education Award Vikalp Times

41 करोड़ के शिक्षा नवाचार की गूंज दिल्ली तक, दिनेश कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur के शिक्षा प्रशासन (Education Department Rajasthan) के लिए यह गौरव का …

Pad Dangal documentary launch Dhawle Ram Meena todabhim Archana Meena Sawai Madhopur Karauli Vikalp Times

संस्कृति बचेगी तो समाज बचेगा – अर्चना मीना

मीणा समाज की अमूल्य लोक धरोहर ‘पद दंगल’ पर बनी डॉक्यूमेंट्री का भव्य लोकार्पण रक्षाबंधन …

demands withdrawal of order regarding photography and videography in schools Rasthan IFWJ Sawai Madhopur

प्रदेशभर में IFWJ का विरोध, स्कूलों में फोटो-वीडियोग्राफी आदेश वापस लेने की मांग

सवाई माधोपुर: शिक्षा विभाग राजस्थान (Education Department Rajasthan) की ओर से विद्यालयों (School) में बाहरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !