Saturday , 5 September 2026
Breaking News

संजीवनी मामले में गजेंद्र सिंह शेखावत को मिली क्लीन चिट

जयपुर: संजीवनी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी मामले में केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को राजस्थान हाईकोर्ट ने क्लीन चिट दे दी है। एसओजी की विस्तृत रिपोर्ट में माना गया है कि शेखावत के खिलाफ कोई भी सबूत नहीं है। इसके बाद जस्टिस अरुण मोंगा की बेंच ने आदेश पारित करते हुए कहा कि रिपोर्ट के आधार पर कोई मामला नहीं बनता है। क्लीन चिट मिलने पर शेखावत ने कहा कि सत्य की जीत हुई है।

 

 

Gajendra Singh Shekhawat gets clean chit in Sanjeevani case

 

 

 

पूर्व सीएम ने पुत्र की पराजय से उपजी मानसिकता के कारण झूठ का षड्यंत्र खड़ा किया था, लेकिन अंततः सत्य उद्घाटित होता है। मामले को लेकर केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि, “सत्य को पराजित करना असत्य के लिए सदा असंभव ही रहा है!” शेखावत ने कहा कि सत्य को बादलों के आडंबर से ढकने की कोशिश की जा सकती है, लेकिन अंततः सत्य उद्घाटित होता है। शेखावत ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाने साधते हुए कहा कि अपने पुत्र की पराजय के कारण उपजी मानसिकता से झूठे प्रकरण में मुझे घसीटने को कोशिश की गई है।

 

 

 

 

आज एक बार फिर सत्य की जीत हुई है। कोर्ट के आदेश से कुत्सित मानसिकता वाले लोगों के मुंह पर तमाचा लगा है। उल्लेखनीय है कि गजेंद्र सिंह शेखावत की ओर से दायर याचिका में एफआईआर के साथ-साथ जांच को भी रद्द करने को लेकर मांग की गई थी। गत 17 सितंबर को जस्टिस अरुण मोंगा की बेंच ने मामले में अंतिम आदेश पारित करते हुए एसओजी को इस सवाल का जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया कि क्या एसओजी गजेंद्र सिंह शेखावत के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल करने का इरादा रखता है।

 

मामले में एसओजी की ओर से एक विस्तृत रिपोर्ट दायर की गई, जिसमें कहा गया कि गजेंद्र सिंह शेखावत के खिलाफ कोई भी सबूत नहीं है और कंपनियों में निदेशक के रूप में उनके इस्तीफे के बाद किए गए कृत्यों के लिए उन्हें जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Sawai Madhopur Municipal Council Elections Candidate Symbol 4 Sept 26

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव : किसे मिला सेब? किसे गुब्बारा? चप्पल पर क्यों हुआ बवाल!

सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Chunav) को लेकर शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिस की …

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Working journalists in Rajasthan to launch their own digital channel IFWJ Vikalp Times

पत्रकारिता की साख पर मंथन, राजस्थान में श्रमजीवी पत्रकार शुरू करेंगे अपना डिजिटल चैनल

जयपुर: पत्रकारिता (Journalism) के बदलते स्वरूप, सत्ता और प्रभावशाली तंत्र के दबाव, कॉरपोरेट नियंत्रण तथा …

Pad Dangal documentary launch Dhawle Ram Meena todabhim Archana Meena Sawai Madhopur Karauli Vikalp Times

संस्कृति बचेगी तो समाज बचेगा – अर्चना मीना

मीणा समाज की अमूल्य लोक धरोहर ‘पद दंगल’ पर बनी डॉक्यूमेंट्री का भव्य लोकार्पण रक्षाबंधन …

demands withdrawal of order regarding photography and videography in schools Rasthan IFWJ Sawai Madhopur

प्रदेशभर में IFWJ का विरोध, स्कूलों में फोटो-वीडियोग्राफी आदेश वापस लेने की मांग

सवाई माधोपुर: शिक्षा विभाग राजस्थान (Education Department Rajasthan) की ओर से विद्यालयों (School) में बाहरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !