पंजाब: सीबीआई ने पंजाब पुलिस के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर और एक व्यक्ति को आठ लाख रुपये की रि*श्वत लेने के आरोप में गिर*फ्तार किया है। सीबीआई के अनुसार रूपनगर (रोपड़) रेंज के डीआईजी ने शिकायतकर्ता से उसके खिलाफ दर्ज एफआईआर सुलझाने और व्यापार पर पुलिस कार्रवाई रोकने के लिए रि*श्वत मांगी थी।
सीबीआई के अनुसार उसने जा*ल बिछाया और बिचौलिए को चंडीगढ़ के सेक्टर 21 में रंगे हाथों पकड़ा, जब वह शिकायतकर्ता से 8 लाख रुपये ले रहा था। छापों में डीआईजी के ठिकानों से 5 करोड़ रुपये नकद, 1.5 किलो सोना, दो लग्जरी कारें (मर्सिडीज और ऑडी), 22 महंगी घड़ियां, विदेशी श*राब और ह*थियार मिले। बिचौलिए के घर से 21 लाख रुपये नकद बरामद हुए। सीबीआई ने कहा कि मामले की जांच जारी है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
