नई दिल्ली: मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन (नागर विमानन मंत्रालय) ने इंडिगो को यात्रियों को पेंडिंग रिफन्ड बिना किसी देरी के देने का निर्देश दिया है। मंत्रालय ने निर्देश दिया है कि सभी कैंसिल या प्रभावित उड़ानों के लिए रिफन्ड प्रक्रिया रविवार, 7 दिसंबर 2025 को रात 8:00 बजे तक पूरी हो जानी चाहिए। एयरलाइंस को यह भी निर्देश दिया है कि जिन यात्रियों के ट्रैवल प्लान फ्लाइट कैंसल होने से प्रभावित हुए हैं, उनसे कोई रीशेड्यूलिंग चार्ज न लिया जाए।
मंत्रालय ने साफ किया है कि रिफन्ड की प्रक्रिया में किसी भी देरी या नियमों का पालन न करने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। इंडिगो ने बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द होने और देरी के बाद शुक्रवार देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर माफी मांगते हुए एक बयान जारी किया है। एयरलाइन ने भरोसा दिलाया है कि रद्द हुई उड़ानों के बाद सभी यात्रियों को जल्द ही रिफन्ड कर दिया जाएगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
