Saturday , 7 March 2026
Breaking News

भर्तियों को लेकर मुख्यमंत्री गहलोत के दो बड़े फैसले, जानिए बेरोजगारों को क्या होगा फायदा

राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में भर्तियों को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दो महत्वपूर्ण निर्णय किए है। मुख्यमंत्री ने शैक्षणिक योग्यता संबंधी विवादों का निवारण करने के लिए समिति का गठन किया है। साथ ही उन्होंने विभागों में रिक्त पदों पर नियमित रूप से भर्तियां करने तथा इस प्रक्रिया को समयबद्ध रूप से संपन्न करवाने के आवश्यक निर्देश दिए हैं।

 

 

मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने भर्तियों में शैक्षणिक योग्यता संबंधी विवादों को दूर करने के लिए विभागों में विभागाध्यक्ष की अध्यक्षता में शैक्षिक योग्यता और शैक्षिक समकक्षता समिति के गठन तथा नियमित भर्तियों के संबंध में अलग-अलग परिपत्र जारी किए हैं। समिति में विभागीय अधिकारियों के साथ ही मनोनीत विषय विशेषज्ञों को भी सम्मिलित किया जाएगा।

 

 

 

समिति विभिन्न पदों की शैक्षिक अर्हता और शैक्षणिक समकक्षता के नियमों का स्पष्ट निर्धारण करेगी। जिसके चलते विवादों का निवारण कर भर्ती प्रक्रिया को समयबद्ध रूप से सम्पन्न किया जा सके।

 

Chief Minister Gehlot's two big decisions regarding recruitment, know what will be the benefit to the unemployed in jaipur

 

शैक्षणिक योग्यता संबंधी विवादों का निवारण करने के लिए समिति का गठन

इसके साथ ही अलग-अलग पदों पर नियुक्ति के लिए सेवा नियमों में पद के अनुरूप शैक्षणिक योग्यता का प्रावधान बने। वर्तमान में विभिन्न विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थाओं द्वारा नए पाठ्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं।

 

 

इन पदों की शैक्षिक योग्यता से संबंधित डिग्री, डिप्लोमा या पाठ्यक्रम के समान अथवा समकक्ष सभी कोर्सेज को पद विशेष की शैक्षणिक योग्यता में शामिल कर पाना व्यवहारिक रूप से संभव नहीं हो पाता है। समिति एक संस्थागत व्यवस्था के रूप में कार्य कर सकेगी।

 

 

किसी पद की भर्ती में शैक्षणिक योग्यता की समकक्षता के संबंध में विवाद होने पर प्रकरण निर्णय के लिए इस समिति के समक्ष रखा जाएगा। इस स्थिति में कार्मिक विभाग के प्रतिनिधि को भी बैठक में सम्मिलित किया जाएगा।

 

 

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !