Sunday , 6 September 2026
Breaking News

अमेरिका ने आलोचना के बावजूद स्वीकार किया कतर का विमान

अमेरिका: कतर ने अमेरिका के एयरफोर्स वन बेड़े के लिए एक विमान उपहार में दिया है। इसे अमेरिका ने स्वीकार कर लिया है।हालांकि इस उपहार लेने को लेकर आलोचना हो रही है। इसमें राष्ट्रपति ट्रंप के कुछ बड़े समर्थक भी शामिल हैं। पेंटागन के मुख्य प्रवक्ता सीन पार्नेल ने बुधवार को बताया कि रक्षा सचिव ने सभी फ़डरल नियमों और विनियमों के अनुसार कतर से बोइंग 747 को स्वीकार कर लिया है। विमान में कुछ संशोधन किया जाएगा। इसके बाद इसे एयर फोर्स वन-राष्ट्रपति के हवाई परिवहन के लिए आधिकारिक रूप से इस्तेमाल किया जा सकेगा।

America accepts Qatar plane Wolrd News

व्हाइट हाउस का कहना है कि यह उपहार कानूनी है। कतर के शाही परिवार की ओर से दिए गए इस उपहार की अनुमानित कीमत 400 मिलियन डॉलर है। व्हाइट हाउस का कहना है कि नए विमान को ट्रंप के कार्यकाल के बाद राष्ट्रपति लाइब्रेरी में भेज दिया जाएगा। कतर के इस विमान का राष्ट्रपति के लिए इस्तेमाल से पहले अतिरिक्त सुरक्षा प्रणालियों के साथ इसे अपग्रेड करने में करीब साल भर लग सकते हैं। इसमें परमाणु वि*स्फोट झेलने की क्षमता और उड़ान के बीच ईंधन भरने की क्षमता शामिल है।

एक सप्ताह पहले इस हस्तांतरण की घोषणा से भारी वि*वाद पैदा हो गया। इसे उचित ठहराते हुए ट्रंप ने कहा था कि वे हमें एक उपहार दे रहे हैं। इसे अस्वीकार करना “मूर्खतापूर्ण” होगा। अमेरिकी संविधान में एक प्रावधान है जिसे पारिश्रमिक खंड के रूप में जाना जाता है। यह कांग्रेस की अनुमति के बिना विदेशी सरकारों पर अमेरिका के सार्वजनिक अधिकारियों को उपहार देने पर रोक लगाता है। इस हस्तांतरण को भी अभी तक कांग्रेस की मंजूरी नहीं मिली है। राष्ट्रपति ने तर्क दिया है कि विमान का हस्तांतरण वैध है क्योंकि यह व्यक्तिगत रूप से उन्हें नहीं बल्कि अमेरिकी रक्षा विभाग को दिया जा रहा है।

उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि वे पद छोड़ने के बाद इसका इस्तेमाल नहीं करेंगे। वर्तमान में एयरफोर्स वन बेड़े में दो 747-200 जेट शामिल हैं। यह 1990 से उपयोग किया जा रहा है। इसके साथ ही कई छोटे 757 विमान भी बेड़े में शामिल हैं। ट्रंप ने विमान निर्माता कंपनी बोइंग के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त की है। जिसे व्हाइट हाउस को दो 747-8 विमान उपलब्ध कराने का अनुबंध दिया गया है। ट्रंप की टीम ने पहले कार्यकाल में ही इन्हें लेने की बातचीत की थी लेकिन इसकी सप्लाई में बार बार देरी होती चली गई। वहीं बोइंग ने बताया है कि अगले दो से तीन सालों तक भी इनकी सप्लाई नहीं हो पाएगी।

ट्रुथ सोशल पर ट्रंप ने लिखा है है कि रक्षा विभाग को एक बहुत ही सार्वजनिक और पारदर्शी लेनदेन के तहत, 40 वर्ष पुराने एयर फोर्स वन के स्थान पर अस्थायी रूप से 747 विमान का निःशुल्क उपहार मिल रहा है। कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान बिन जसीम अल-थानी ने कहा है कि यह हस्तांतरण सरकार से सरकार के बीच का लेन-देन है। उन्होंने कहा कि इसका व्यक्तिगत संबंधों से कोई लेना-देना नहीं है। न तो अमेरिकी पक्ष से, न ही कतर पक्ष से। यह दोनों रक्षा मंत्रालयों के बीच का मामला है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

BJPs new team announced Major responsibilities for Vasundhara Raje and Satish Poonia Vikalp Times

BJP की नई टीम का ऐलान! वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली: भाजपा (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने सोमवार …

10 and 20 notes to get a makeover Plastic notes to appear soon Vikalp Times

10 और 20 रुपये के नोट बदलेंगे रूप! जल्द दिखेंगे प्लास्टिक वाले नोट

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने 10 और 20 रुपये के पॉलीमर यानी …

Jobs in foreign social media rajasthan police advisory Vikalp Times

खौफनाक जाल : जॉब के नाम पर विदेश बुलाया, पासपोर्ट छीना और ठ_गी कराई!

जयपुर: विदेश में अच्छी नौकरी (Job in Foreign) और मोटी सैलरी (Salary) का सपना देखने …

Divyanshi Kota's daughter and winner of 12 gold medals, is now set to showcase her prowess at the Asian Games Vikalp Times

12 गोल्ड जीत चुकी कोटा की बेटी दिव्यांशी, अब एशियन गेम्स में दिखाएगी दम

कोटा: राजस्थान (Rajasthan) की बेटी दिव्यांशी (Divyanshi) ने वुशु में (Wusu) बड़ी उपलब्धि हासिल करते …

Changing lanes on the Delhi-Mumbai Expressway will attract a fine, NHAI has implemented strict rules Vikalp Times

Delhi – Mumbai Expressway पर लेन बदली तो लगेगा जुर्माना, NHAI ने लागू किए सख्त नियम

नई दिल्ली: अगर आप दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (Delhi-Mumbai ExpressWay) पर सफर करते हैं तो अब ड्राइविंग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !