Tech News: सोशल मीडिया (Social Media) और इंटरनेट (Internet) पर इन दिनों दावा किया जा रहा है कि WhatsApp पर एक मैसेज (Whatsapp Message) भेजने के लिए 14 पैसे देने होंगे। यह खबर Meta की नई प्राइसिंग से जुड़ी है, लेकिन इसका असर आम WhatsApp यूजर्स पर नहीं पड़ेगा।

दरअसल, 1 अक्टूबर 2026 से WhatsApp Business API के बिलिंग नियमों में बदलाव होने जा रहा है। नए नियम सर्विस और यूटिलिटी मैसेजिंग (Utility Messaging) से जुड़े हैं और इनका संबंध मुख्य रूप से बड़े कॉर्पोरेट एवं एंटरप्राइज लेवल के बिजनेस अकाउंट्स से है।
आम यूजर्स के लिए WhatsApp रहेगा फ्री:
अगर आप परिवार, दोस्तों या किसी अन्य व्यक्ति को WhatsApp पर मैसेज भेजते हैं तो इसके लिए आपको कोई शुल्क नहीं देना होगा। आम लोगों के लिए WhatsApp पहले की तरह मुफ्त रहेगा।
वहीं, किसी बिजनेस अकाउंट (Whatsapp Business Account) से चैट करने वाले यूजर्स को भी मैसेज के लिए अलग से कोई चार्ज नहीं देना होगा। नया बिलिंग सिस्टम WhatsApp Business API का इस्तेमाल करने वाले बिजनेस पर लागू होगा।
इसलिए 14 पैसे प्रति मैसेज देने की खबर को आम WhatsApp यूजर्स से जोड़ना सही नहीं है। बदलाव मुख्य रूप से बिजनेस प्लेटफॉर्म की मैसेजिंग और उसकी बिलिंग व्यवस्था से संबंधित है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया