Wednesday , 30 September 2026
Breaking News

सवाई माधोपुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल की नई बिल्डिंग में मिली खामियां, प्रोजेक्ट मैनेजर को सुधार के निर्देश

सवाई माधोपुर: मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (Medical College and Hospital, Sawai Madhopur) की नई बिल्डिंग में चल रहे निर्माण कार्य और व्यवस्थाओं का बुधवार को मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. बीपी मीणा के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने निरीक्षण किया। टीम ने भवन के अलग-अलग हिस्सों का जायजा लेकर निर्माण और विभागीय व्यवस्थाओं से जुड़ी कमियों को चिन्हित किया।

 

Deficiencies found in the new building of Sawai Madhopur Medical College Hospital Vikalp Times

 

निरीक्षण के दौरान अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर का निर्माण कार्य अधूरा पाया गया। इसके अलावा विभिन्न विभागों के लिए निर्धारित स्थान में भी तकनीकी कमियां सामने आईं। कुछ विभागों को उपलब्ध कराई गई जगह उनकी जरूरत के मुकाबले कम पाई गई। अधिकारियों के अनुसार, इन कमियों को समय रहते दूर नहीं किया गया तो भविष्य में मरीजों और चिकित्सा सेवाओं के संचालन में परेशानी हो सकती है।

इन विभागों की व्यवस्थाओं में भी मिली कमियां:

निरीक्षण के दौरान आई विभाग (Eye Department), साइकियाट्री (Psychiatry), ट्रॉमा इमरजेंसी (Trauma Emergency), सीपीआर रूम (CPR Room), इमरजेंसी (Emergency) और फार्मेसी (Pharmacy) सहित अन्य महत्वपूर्ण विभागों के लिए निर्धारित स्थान और व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। विभागाध्यक्षों ने मौके पर मिली कमियों और जरूरी बदलावों की जानकारी प्रोजेक्ट मैनेजर (Project Manager) को दी। साथ ही सभी कमियों को जल्द दूर करने के निर्देश दिए गए।

हर महीने 30 तारीख को होगा निरीक्षण:

मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. बीपी मीणा ने बताया कि अस्पताल (Hospital Sawai Madhopur) भवन को मरीजों और चिकित्सकों की जरूरत के अनुसार विकसित करने के लिए नियमित निरीक्षण किया जाएगा। अब हर महीने की 30 तारीख को सभी चिकित्सकों के साथ अस्पताल भवन का निरीक्षण करने की योजना बनाई गई है।

उन्होंने बताया कि नियमित निरीक्षण से निर्माण के दौरान सामने आने वाली कमियों को समय रहते चिन्हित कर दूर कराया जा सकेगा। इससे अस्पताल की व्यवस्थाओं को मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के अनुरूप तैयार किया जा सकेगा।

निरीक्षण के दौरान डॉ. सुनीता (ENT), डॉ. धर्म सिंह और डॉ. विक्रमादित्य (मेडिसिन), डॉ. ओपी खींची (ऑर्थोपेडिक), डॉ. पवन (सर्जरी), डॉ. ललित (आई), डॉ. अंशुल (साइकियाट्री) और डॉ. सरोज (पैथोलॉजी) सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Gangapur city police sawai madhopur news vikalp times 25 sept 26

‘घर बैठे कमाएं 50 हजार’…ऐसे फंसाते थे लोगों को, 3 साइबर ठ_ग गिरफ्तार

गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर: गंगापुर सिटी सदर थाना पुलिस (Gangapur City) ने वर्क फ्रॉम होम (Work …

Employee Ranthambore hotel Police Sawai Madhopur Vikalp Times

रणथंभौर होटल में कर्मचारी की मौ_त से गरमाया माहौल, मुआवजे को लेकर 3 घंटे चला विवाद

सवाई माधोपुर: रणथंभौर (Ranthambore) क्षेत्र स्थित एक रिसोर्ट होटल में होटल कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों …

Reservation status finalized for 41 panchayats in Sawai Madhopur Vikalp Times

सरपंच की कुर्सी किस वर्ग के लिए? सवाई माधोपुर की 41 पंचायतों का आरक्षण तय

सवाई माधोपुर: पंचायतीराज चुनाव (Panchayati Raj Election) की तैयारियों के तहत जिले में ग्राम पंचायत …

Major accident in Ranthambore Tractor-trolley carrying laborers overturns 15 injured Sawai Madhopur Vikalp Times

रणथंभौर में बड़ा हादसा: मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 15 घायल

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) की तालड़ा रेंज में बुधवार शाम पौधों …

Rajasthan stalwarts hold their strongholds Congress in Pilots territory, BJP in Vasundhara and Rathore's areas.

राजस्थान के दिग्गजों ने बचाए अपने गढ़, पायलट के इलाके में कांग्रेस, वसुंधरा और राठौड़ के इलाके में बीजेपी

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में शहरी निकायों (Nagar Nikay Chunav) के अध्यक्ष पद के चुनावों में …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !