Tuesday , 29 September 2026
Breaking News

CEO मोहित कासनिया का युवाओं से संवाद, समझाई EVM और वोट की ताकत

सवाई माधोपुर: शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय, सवाई माधोपुर (Shahid Captain Ripudaman Singh Government College Sawai Madhopur) में मंगलवार को निर्वाचन साक्षरता क्लब (ELC) के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम (Voter Awareness Program) आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला नोडल स्वीप प्रभारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहित कासनिया (IAS Mohit Kasniya) ने महाविद्यालय के विद्यार्थियों से संवाद किया और निर्वाचन प्रक्रिया, मतदाता अधिकार तथा लोकतांत्रिक भागीदारी से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

 

CEO Sawai Madhopur IAS Mohit Kasnia interacts with the youth and explains EVMs and the power of the vote Vikalp Times

 

विद्यार्थियों ने NOTA और SIR को लेकर पूछे सवाल:

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने NOTA (नोटा) को लेकर कई सवाल पूछे। विद्यार्थियों की ओर से पूछे गए प्रश्नों का मोहित कासनिया (CEO Sawai Madhopur IAS Mohit Kasniya) ने सरल एवं तथ्यात्मक तरीके से जवाब देते हुए उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।

इसी दौरान Special Intensive Revision (SIR) को लेकर विद्यार्थियों के बीच मौजूद विभिन्न भ्रांतियों और शंकाओं पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को SIR की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी देते हुए इससे जुड़े सवालों को स्पष्ट किया।

EVM की कार्यप्रणाली और वोट के महत्व की दी जानकारी:

मोहित कासनिया (CEO Mohit Kasniya) ने विद्यार्थियों को EVM की कार्यप्रणाली के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक मत के महत्व को समझाते हुए विद्यार्थियों को मतदान प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को केवल मतदान के लिए प्रेरित करना ही नहीं, बल्कि उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया की सही जानकारी उपलब्ध कराकर जागरूक मतदाता के रूप में तैयार करना भी रहा।

पंचायत चुनावों को लेकर मतदान की अपील:

आगामी पंचायत चुनावों (Panchayat Election 2026) के मद्देनजर विद्यार्थियों से स्वयं मतदान (Voting) करने के साथ-साथ अपने परिवार, परिचितों और आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया। अधिकारियों ने कहा कि अधिक से अधिक लोगों की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी से मतदान प्रतिशत बढ़ाने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को मतदाता जागरूकता की शपथ भी दिलाई गई। विद्यार्थियों ने मतदान के महत्व को समझते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

ELC के माध्यम से युवाओं को किया जा रहा जागरूक

जिला स्वीप कोऑर्डिनेटर संतोष कुमार शर्मा ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि निर्वाचन साक्षरता क्लब के माध्यम से युवाओं को निर्वाचन प्रक्रिया, मतदाता अधिकार और लोकतांत्रिक भागीदारी के प्रति जागरूक किया जा रहा है। कॉलेज स्तर पर ऐसे कार्यक्रमों के जरिए विद्यार्थियों को मतदान से जुड़ी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि वे स्वयं जागरूक होने के साथ दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित कर सकें।

ये रहे मौजूद:

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य धीरेंद्र सिंह, जिला नोडल अधिकारी कॉलेज शिक्षा राजेश मीणा, ELC प्रभारी कॉलेज धर्मेंद्र मीणा, स्वीप टीम से हुकुमचंद नामा एवं विजेंद्र पाल सिंह सहित महाविद्यालय के प्रोफेसर्स और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

 

[Sawai Madhopur, Sawai Madhopur News, CEO Sawai Madhopur IAS Mohit Kasniya, Mohit Kasniya, CEO Mohit Kasniya]

About Vikalp Times Desk

Check Also

Naresh Meena makes a major announcement immediately after being released from jail Tonk Vikalp Times

जेल से निकलते ही नरेश मीणा का बड़ा ऐलान

टोंक: एसडीएम (SDM) को थप्पड़ मारने के मामले में राजस्थान हाईकोर्ट (Rajasthan High Court) से …

Resign within 48 hours CJP's ultimatum to CEC Gyanesh Kumar Vikalp Times

’48 घंटे में इस्तीफा दो’, CEC ज्ञानेश कुमार को CJP का अल्टीमेटम

नई दिल्ली: स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर चुनाव आयोग (Election Commission) पर जारी बहस …

Massive fire at Jodhpur handicraft factory Rajasthan News Vikalp Times

जोधपुर फैक्ट्री में भीषण ब्ला_स्ट, 14 फायर फाइटर्स झुलसे, 4 की हालत गंभीर

जोधपुर: बासनी (Basni) स्थित SR हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री (Handicraft Factory) में बुधवार शाम लगी भीषण आग …

Reservation status finalized for 41 panchayats in Sawai Madhopur Vikalp Times

सरपंच की कुर्सी किस वर्ग के लिए? सवाई माधोपुर की 41 पंचायतों का आरक्षण तय

सवाई माधोपुर: पंचायतीराज चुनाव (Panchayati Raj Election) की तैयारियों के तहत जिले में ग्राम पंचायत …

Major accident in Ranthambore Tractor-trolley carrying laborers overturns 15 injured Sawai Madhopur Vikalp Times

रणथंभौर में बड़ा हादसा: मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 15 घायल

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) की तालड़ा रेंज में बुधवार शाम पौधों …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !