Tuesday , 29 September 2026
Breaking News

रि_श्वत लेते इंस्पेक्टर गिरफ्तार, ’20-30 हॉर्सपावर’ के कोडवर्ड में मांगे 25 हजार

सीकर: Sikar जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने कारखाना एवं बॉयलर्स विभाग (Factory and Boilers Department) के इंस्पेक्टर मोहित शर्मा को 20 हजार रुपए की रि_श्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इंस्पेक्टर ने फैक्ट्री (Factory) का निरीक्षण करने के बाद कमियां बताईं और उन्हें दूर करने के साथ भविष्य में नई कमियां नहीं निकालने के नाम पर रि_श्वत की मांग की।

ACB Inspector Mohit Sharma Factory and Boilers Department Sikar Rajasthan News Vikalp Times

 

जयपुर ACB की टीम ने सोमवार शाम करीब 7 बजे सीकर (Sikar) के शांति नगर स्थित कारखाना एवं बॉयलर्स विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय से आरोपी इंस्पेक्टर (Inspector) को रि_श्वत लेते गिरफ्तार किया। विभाग का रीजनल ऑफिस फिलहाल शांति नगर में किराए के मकान में संचालित हो रहा है।

फैक्ट्री निरीक्षण के बाद की थी रकम की मांग:

ACB के एडिशनल एसपी ज्ञान प्रकाश नवल के अनुसार, परिवादी ने जयपुर ACB की तृतीय चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी। परिवादी ने बताया कि तारानगर में उसकी श्रीराम टिंबर फर्नीचर फैक्ट्री (Furniture Factory) है। इंस्पेक्टर मोहित शर्मा ने फैक्ट्री का निरीक्षण किया था।

निरीक्षण के दौरान इंस्पेक्टर ने चार कमियां बताईं। परिवादी के अनुसार, इन कमियों को दूर करने के बाद भविष्य में अन्य कमियां नहीं निकालने के नाम पर इंस्पेक्टर ने 20 से 30 हजार रुपए की मांग की।

25 हजार रुपए में तय हुआ था सौदा:

शिकायत के सत्यापन के दौरान 24 सितंबर 2026 को इंस्पेक्टर की ओर से 30 हजार रुपए की मांग किए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद 25 हजार रुपए में रि_श्वत की राशि तय हुई।

इसके बाद सोमवार को ACB की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी इंस्पेक्टर मोहित शर्मा को 20 हजार रुपए की रि_श्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

’20 से 30 हॉर्सपावर लगेगा’ कहकर दिया था संकेत:

ACB के मुताबिक, आरोपी ने रि_श्वत की रकम सीधे तौर पर नहीं बताई। आरोप है कि फैक्ट्री निरीक्षण के बाद उसने परिवादी से कहा कि “20 से 30 हॉर्सपावर लगेगा।” ACB के अनुसार, इसी कोडवर्ड के जरिए रि_श्वत की मांग की गई थी।

अब जांच में यह स्पष्ट होगा कि इंस्पेक्टर ने फैक्ट्री में कौन-कौन सी कमियां बताई थीं और रि_श्वत मांगने के लिए किस तरह कोडवर्ड का इस्तेमाल किया गया।

सीकर और खाटूश्यामजी में सर्च जारी:

गिरफ्तारी के बाद ACB की कार्रवाई जारी है। टीम आरोपी इंस्पेक्टर के सीकर स्थित किराए के मकान और खाटूश्यामजी (Khatushyamji) स्थित मकान पर सर्च कर रही है। तलाशी में क्या-क्या बरामद होता है, इसकी जानकारी कार्रवाई पूरी होने के बाद सामने आएगी।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Resign within 48 hours CJP's ultimatum to CEC Gyanesh Kumar Vikalp Times

’48 घंटे में इस्तीफा दो’, CEC ज्ञानेश कुमार को CJP का अल्टीमेटम

नई दिल्ली: स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर चुनाव आयोग (Election Commission) पर जारी बहस …

Massive fire at Jodhpur handicraft factory Rajasthan News Vikalp Times

जोधपुर फैक्ट्री में भीषण ब्ला_स्ट, 14 फायर फाइटर्स झुलसे, 4 की हालत गंभीर

जोधपुर: बासनी (Basni) स्थित SR हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री (Handicraft Factory) में बुधवार शाम लगी भीषण आग …

Major accident in Ranthambore Tractor-trolley carrying laborers overturns 15 injured Sawai Madhopur Vikalp Times

रणथंभौर में बड़ा हादसा: मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 15 घायल

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) की तालड़ा रेंज में बुधवार शाम पौधों …

Rajasthan stalwarts hold their strongholds Congress in Pilots territory, BJP in Vasundhara and Rathore's areas.

राजस्थान के दिग्गजों ने बचाए अपने गढ़, पायलट के इलाके में कांग्रेस, वसुंधरा और राठौड़ के इलाके में बीजेपी

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में शहरी निकायों (Nagar Nikay Chunav) के अध्यक्ष पद के चुनावों में …

Handing over your SIM card to someone else could cost you dearly Vikalp Times

अपनी SIM किसी और को देना पड़ सकता है भारी! 50 लाख का जुर्माना और जाना पड़ सकता है जेल!

नई दिल्ली: अपने दस्तावेजों पर जारी SIM कार्ड किसी दूसरे व्यक्ति को देना भारी पड़ …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !