Tuesday , 29 September 2026
Breaking News

पंचायत चुनाव की तारीखों पर बड़ा अपडेट! 4 चरणों में मतदान की तैयारी

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायत राज संस्थाओं (Panchayati Raj Election) के चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।प्रदेश में ग्राम पंचायत (Gram Panchayat), पंचायत समिति (Panchayat Samiti) और जिला परिषद (Zila Parishad) के लिए बड़े पैमाने पर चुनाव होने हैं। 14,403 सरपंच (Sarpanch), 1,30,589 वार्ड पंच (Ward Panch), 8,245 पंचायत समिति सदस्य और 1,403 जिला परिषद सदस्यों के पदों पर चुनाव होना है। जिला परिषद के 1,403 सदस्य 41 जिला प्रमुखों का चुनाव करेंगे, जबकि 8,245 पंचायत समिति सदस्य 457 प्रधानों का निर्वाचन करेंगे।

 

Major update on Panchayat election dates Preparations underway for voting in 4 phases in Rajasthan Vikalp Times

 

चार चरणों में मतदान की तैयारी!

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) चार चरणों में कराए जाने हैं। हाईकोर्ट (Rajasthan High Court) में पेश किए गए कार्यक्रम के मुताबिक चुनाव प्रक्रिया सितंबर के अंत से शुरू होकर नवंबर तक पूरी किए जाने की योजना है। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव चार चरणों में होंगे। हालांकि, अंतिम तारीखों की पुष्टि राज्य निर्वाचन आयोग (State Election Commission of India) की आधिकारिक घोषणा के बाद ही होगी।

ईवीएम और मतपत्र से होंगे चुनाव:

पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के चुनाव में ईवीएम (EVM) का इस्तेमाल किया जाएगा। वहीं ग्राम पंचायतों में वार्ड पंच और सरपंच के चुनाव (Sarpanch Election) मतपत्रों के जरिए कराए जाएंगे। चुनाव कार्यक्रम को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ तैयारियों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जा रही है।

 मुख्यमंत्री का ‘ट्रिपल इंजन’ का संदेश:

इधर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma) ने सोमवार को भरतपुर (Bharatpur) जिले के बयाना (Bayana) के बिड्यारी में विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान भरतपुर संभाग के लिए करीब 453 करोड़ रुपए के 65 विकास कार्यों का लोकार्पण और 540 करोड़ रुपए के 184 नए कार्यों का शिलान्यास किया गया। मुख्यमंत्री ने सरकार के विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारने की बात कही।

पंचायत चुनाव से पहले ग्रामीण क्षेत्रों में चुनावी तैयारियां भी तेज हो गई हैं। अब सभी की नजरें राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी होने वाले अंतिम चुनाव कार्यक्रम पर हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Resign within 48 hours CJP's ultimatum to CEC Gyanesh Kumar Vikalp Times

’48 घंटे में इस्तीफा दो’, CEC ज्ञानेश कुमार को CJP का अल्टीमेटम

नई दिल्ली: स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर चुनाव आयोग (Election Commission) पर जारी बहस …

Massive fire at Jodhpur handicraft factory Rajasthan News Vikalp Times

जोधपुर फैक्ट्री में भीषण ब्ला_स्ट, 14 फायर फाइटर्स झुलसे, 4 की हालत गंभीर

जोधपुर: बासनी (Basni) स्थित SR हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री (Handicraft Factory) में बुधवार शाम लगी भीषण आग …

Reservation status finalized for 41 panchayats in Sawai Madhopur Vikalp Times

सरपंच की कुर्सी किस वर्ग के लिए? सवाई माधोपुर की 41 पंचायतों का आरक्षण तय

सवाई माधोपुर: पंचायतीराज चुनाव (Panchayati Raj Election) की तैयारियों के तहत जिले में ग्राम पंचायत …

Major accident in Ranthambore Tractor-trolley carrying laborers overturns 15 injured Sawai Madhopur Vikalp Times

रणथंभौर में बड़ा हादसा: मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 15 घायल

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) की तालड़ा रेंज में बुधवार शाम पौधों …

Rajasthan stalwarts hold their strongholds Congress in Pilots territory, BJP in Vasundhara and Rathore's areas.

राजस्थान के दिग्गजों ने बचाए अपने गढ़, पायलट के इलाके में कांग्रेस, वसुंधरा और राठौड़ के इलाके में बीजेपी

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में शहरी निकायों (Nagar Nikay Chunav) के अध्यक्ष पद के चुनावों में …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !