Tuesday , 29 September 2026
Breaking News

रेबीज के खिलाफ रणथंभौर टाइगर रिजर्व की पहल, आवारा कुत्तों का हुआ टीकाकरण

सवाई माधोपुर: विश्व रेबीज दिवस (World Rabies Day) के अवसर पर रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) की ओर से सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) क्षेत्र में रेबीज (Rabies) की रोकथाम और जन-जागरूकता (Awareness) को लेकर अभियान चलाया गया। इस दौरान आवारा श्वानों (Stray Dogs) का रेबीज टीकाकरण (Rabies Vaccination) करने के साथ आमजन को बचाव और उपचार की जानकारी दी गई।

Ranthambore Tiger Reserve's initiative against rabies stray dogs vaccinated in Sawai Madhopur World Rabies Day

 

मुख्य वन संरक्षक एवं क्षेत्र निदेशक शारदा प्रताप सिंह के निर्देशन तथा उप वन संरक्षक एवं उप क्षेत्र निदेशक मानस सिंह के मार्गदर्शन में चलाए गए अभियान में पशुधन निरीक्षक जीत सिंह खंगार और फरहान खान ने श्वानों का टीकाकरण किया।

उप निदेशक रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore National Park) डॉ. चन्द्र प्रकाश मीणा के निर्देशन में सोशल मीडिया (Social Media) और पम्पलेट के माध्यम से लोगों को रेबीज रोग, श्वानों के टीकाकरण का महत्व, बचाव के उपाय तथा श्वान के काटने पर बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जागरूक किया गया।

अभियान का उद्देश्य श्वानों में रेबीज संक्रमण की रोकथाम के साथ मानव-वन्यजीव संघर्ष और संक्रमण के संभावित जोखिम को कम करना रहा। टाइगर रिजर्व की ओर से आमजन से श्वानों का समय-समय पर टीकाकरण करवाने की अपील की गई।

वहीं, श्वान के काटने की स्थिति में घाव को तत्काल साबुन/डेटॉल और स्वच्छ पानी से अच्छी तरह धोने तथा बिना देरी चिकित्सकीय परामर्श लेकर आवश्यक एंटी-रेबीज उपचार प्राप्त करने की अपील की गई।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Reservation status finalized for 41 panchayats in Sawai Madhopur Vikalp Times

सरपंच की कुर्सी किस वर्ग के लिए? सवाई माधोपुर की 41 पंचायतों का आरक्षण तय

सवाई माधोपुर: पंचायतीराज चुनाव (Panchayati Raj Election) की तैयारियों के तहत जिले में ग्राम पंचायत …

Major accident in Ranthambore Tractor-trolley carrying laborers overturns 15 injured Sawai Madhopur Vikalp Times

रणथंभौर में बड़ा हादसा: मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 15 घायल

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) की तालड़ा रेंज में बुधवार शाम पौधों …

Rajasthan stalwarts hold their strongholds Congress in Pilots territory, BJP in Vasundhara and Rathore's areas.

राजस्थान के दिग्गजों ने बचाए अपने गढ़, पायलट के इलाके में कांग्रेस, वसुंधरा और राठौड़ के इलाके में बीजेपी

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में शहरी निकायों (Nagar Nikay Chunav) के अध्यक्ष पद के चुनावों में …

Handing over your SIM card to someone else could cost you dearly Vikalp Times

अपनी SIM किसी और को देना पड़ सकता है भारी! 50 लाख का जुर्माना और जाना पड़ सकता है जेल!

नई दिल्ली: अपने दस्तावेजों पर जारी SIM कार्ड किसी दूसरे व्यक्ति को देना भारी पड़ …

BJP in-charge shoved the DSP, saying, No need to talk nonsense, how can you stop me sawai madhopur Vikalp times

BJP प्रभारी ने DSP को दिया धक्का, बोले- बकवास करने की जरूरत नहीं, मुझे कैसे रोक सकते हो?

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur नगर परिषद में उपसभापति पद के लिए नामांकन के दौरान मंगलवार …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !