Tuesday , 29 September 2026
Breaking News

सफाई की सेवा को सलाम! सेवानिवृत्ति से पहले दयाल को मिला सम्मान

सवाई माधोपुर: नगर परिषद (Nagar Parishad) सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के वार्ड 11 में लंबे समय से सेवाएं दे रहे सफाई कर्मचारी दयाल की इसी माह होने वाली सेवानिवृत्ति (Retirement) से पहले सम्मान समारोह (Award Ceremony) आयोजित किया गया। केशव नगर स्थित वार्ड 11 की नवनिर्वाचित भाजपा (BJP) पार्षद अनुराधा शर्मा के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में दयाल को माला एवं साफा पहनाकर सम्मानित किया गया।

Salute to sanitation service Dayal honored before retirement in sawai madhopur Vikalp Times

 

इस दौरान वार्ड की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में उनके लंबे सेवाकाल के योगदान को याद करते हुए सम्मान व्यक्त किया गया। समारोह में वार्ड 11 के प्रभारी जमादार वीरेन्द्र, मानटाउन सफाई इंचार्ज मनोज कलोशिया सहित अन्य सफाई कर्मचारियों का भी सम्मान किया गया।

पार्षद अनुराधा शर्मा ने सफाई कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि स्वच्छ एवं सुंदर वार्ड बनाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कर्मचारियों से सफाई व्यवस्था बेहतर बनाए रखने और आमजन की समस्याओं के समाधान में सहयोग करने की अपील की।

उन्होंने सेवानिवृत्त होने जा रहे दयाल को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। भाजपा नेता हरिनारायण शर्मा ने भी सफाई कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया।

कार्यक्रम का मंच संचालन ललिता प्रसाद विजय ने किया। इस दौरान पूर्व सभापति बद्रीलाल यादव, पूर्व पार्षद हरिमोहन जाट, एलपी विजय, राजेंद्र सिंह नरूका, वेद प्रकाश शर्मा, कांति प्रसाद, रमेश चंद्र गौतम, ज्ञानेंद्र दत्त शर्मा, नरेश जैन, राधा बल्लभ शर्मा, कुलदीप इंदौरिया, मदनलाल शर्मा, सुनील शर्मा, शंकर सोनी, मुकेश गौतम, रघुकुल सहित वार्डवासी एवं सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Reservation status finalized for 41 panchayats in Sawai Madhopur Vikalp Times

सरपंच की कुर्सी किस वर्ग के लिए? सवाई माधोपुर की 41 पंचायतों का आरक्षण तय

सवाई माधोपुर: पंचायतीराज चुनाव (Panchayati Raj Election) की तैयारियों के तहत जिले में ग्राम पंचायत …

Major accident in Ranthambore Tractor-trolley carrying laborers overturns 15 injured Sawai Madhopur Vikalp Times

रणथंभौर में बड़ा हादसा: मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 15 घायल

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) की तालड़ा रेंज में बुधवार शाम पौधों …

Rajasthan stalwarts hold their strongholds Congress in Pilots territory, BJP in Vasundhara and Rathore's areas.

राजस्थान के दिग्गजों ने बचाए अपने गढ़, पायलट के इलाके में कांग्रेस, वसुंधरा और राठौड़ के इलाके में बीजेपी

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में शहरी निकायों (Nagar Nikay Chunav) के अध्यक्ष पद के चुनावों में …

Handing over your SIM card to someone else could cost you dearly Vikalp Times

अपनी SIM किसी और को देना पड़ सकता है भारी! 50 लाख का जुर्माना और जाना पड़ सकता है जेल!

नई दिल्ली: अपने दस्तावेजों पर जारी SIM कार्ड किसी दूसरे व्यक्ति को देना भारी पड़ …

BJP in-charge shoved the DSP, saying, No need to talk nonsense, how can you stop me sawai madhopur Vikalp times

BJP प्रभारी ने DSP को दिया धक्का, बोले- बकवास करने की जरूरत नहीं, मुझे कैसे रोक सकते हो?

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur नगर परिषद में उपसभापति पद के लिए नामांकन के दौरान मंगलवार …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !