उदयपुर: उदयपुर (Udaipur) नगर निगम (Nagar Nigam) के चर्चित 272 प्लॉट घो_टाले से जुड़े मामले में ACB ने बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी ने एसओजी (SOG) के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार सोनी (Mukesh Kumar Soni) के नाम पर 2 करोड़ रुपए की कथित रि_श्वत लेते दलाल सज्जन सिंह जैन उर्फ टाटला को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। मामले में मुकेश सोनी की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर उन्हें बालोतरा (Balotra) स्थित आवास से हिरासत में लिया गया है।

एसीबी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि 272 प्लॉट घो_टाले के प्रकरण में आरोपियों को राहत दिलाने, नए मामलों में आरोपी नहीं बनाने और बरामद दस्तावेज लौटाने के बदले 2 करोड़ रुपए की रि_श्वत मांगी जा रही थी। शिकायत का सत्यापन कराने के बाद एसीबी ने ट्रैप की कार्रवाई की और सज्जन सिंह को परिवादी की फैक्ट्री से रकम लेते पकड़ा।
ट्रैप में इस्तेमाल 2 करोड़ रुपए में 4 लाख रुपए असली करेंसी और 1.96 करोड़ रुपए डमी नोट थे। एसीबी ने मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू की है।
क्या है 272 प्लॉट घोटाला?
मामला वर्ष 2012 में यूआईटी (UIT Udaipur) से नगर निगम (Udaipur Nagar Nigam) को हस्तांतरित की गई कॉलोनियों के खाली प्लॉटों से जुड़ा है। आरोप है कि फ_र्जी दस्तावेज और आवंटन पत्रों के जरिए इन भूखंडों के पट्टे जारी कराए गए। मामले की जांच एसओजी कर रही है और यह प्रकरण विधानसभा में भी उठ चुका है।
अगस्त 2026 में एसओजी ने पूर्व जिला अल्पसंख्यक अधिकारी हेमलता कांकरिया और उनके पति निरंजन मोगरा को भी इस मामले में गिरफ्तार किया था। उनके घर से करीब 2 किलो सोने के जेवर और 11 लाख रुपए बरामद किए गए थे।
ACB की कार्रवाई के बाद दलाल सज्जन सिंह से पूछताछ की जा रही है, जबकि ASP मुकेश सोनी की भूमिका को लेकर जांच जारी है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया