Sunday , 27 September 2026
Breaking News

सवाई माधोपुर के 177 गांव भी ईसरदा परियोजना से जुड़ेंगे, 35 लाख लोगों को फायदा

सवाई माधोपुर: ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना (Isarda-Dausa Drinking Water Project) अब जलापूर्ति (Water Supply) की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। करीब 3,588 करोड़ रुपये की इस परियोजना से दौसा (Dausa) और सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के 1,256 गांवों और 6 कस्बों को पेयजल (Drinking Water) नेटवर्क से जोड़ने का लक्ष्य है। इससे करीब 35 लाख आबादी को स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने की योजना है।

 

177 villages in Sawai Madhopur will also be connected to the Isarda project Vikalp Times

 

परियोजना के तहत 3 लाख 6 हजार 198 से अधिक जल कनेक्शन दिए जाने प्रस्तावित हैं। ईसरदा बांध (Isarda Dam) से पानी 225 एमएलडी क्षमता वाले फिल्टर प्लांट तक पहुंच चुका है और फिलहाल प्लांट की टेस्टिंग व कमिशनिंग का काम चल रहा है।

299 किलोमीटर पाइपलाइन का काम पूरा:

परियोजना के प्रथम पैकेज में ईसरदा इंटेक वेल से महुआ (Mahua) तक 341 किलोमीटर मुख्य ट्रांसमिशन पाइपलाइन बिछाई जानी है, जिसमें से करीब 299 किलोमीटर का काम पूरा हो चुका है। ईसरदा (Isarda) और बगड़ी (Bagdi) में स्वच्छ जलाशयों तथा फिल्टर प्लांट का निर्माण भी पूरा हो गया है। प्रथम पैकेज पर अब तक 1,005.60 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।

अलग-अलग क्लस्टरों में तेजी से काम:

लालसोट (Lalsot) क्लस्टर में 302 गांवों और लालसोट शहर को जोड़ने के लिए 2,002 किलोमीटर पाइपलाइन प्रस्तावित है, जिसमें 124.7 किलोमीटर का काम पूरा हो चुका है।

दौसा क्लस्टर में 248 गांवों और दौसा शहर के लिए 1,709 किलोमीटर पाइपलाइन प्रस्तावित है, जिसमें 154 किलोमीटर बिछाई जा चुकी है।

बसवा (Baswa) क्लस्टर में 368 गांवों और बांदीकुई शहर को लाभ मिलेगा। यहां 2,077 किलोमीटर में से 1,801 किलोमीटर पाइपलाइन का काम पूरा हो चुका है। इस पैकेज पर 217.17 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।

वहीं महुआ क्लस्टर में 315 किलोमीटर में से 244 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है और 60.74 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।

सवाई माधोपुर के 177 गांव होंगे लाभान्वित:

परियोजना के छठे पैकेज में सवाई माधोपुर जिले के 177 गांवों को जोड़ा जा रहा है। इनमें बौंली (Bonli) तहसील के 99, मलारना डूंगर (Malarna Dungar) के 61 और चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) के 17 गांव शामिल हैं। इसके लिए 260.62 करोड़ रुपये का कार्यादेश 6 सितंबर 2025 को जारी किया गया था।

नवंबर तक शहरी क्षेत्रों में जलापूर्ति का लक्ष्य:

परियोजना के शेष कार्यों को प्राथमिकता से पूरा किया जा रहा है। नवंबर तक शहरी क्षेत्रों में मुख्य पाइपलाइन के जरिए पेयजल उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरचनाएं पूरी होने के साथ चरणबद्ध तरीके से कनेक्शन जोड़कर जलापूर्ति शुरू की जाएगी।

ईसरदा परियोजना के पूरा होने से दौसा और सवाई माधोपुर के लाखों लोगों को दीर्घकालीन और व्यवस्थित पेयजल सुविधा मिलने की उम्मीद है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Handing over your SIM card to someone else could cost you dearly Vikalp Times

अपनी SIM किसी और को देना पड़ सकता है भारी! 50 लाख का जुर्माना और जाना पड़ सकता है जेल!

नई दिल्ली: अपने दस्तावेजों पर जारी SIM कार्ड किसी दूसरे व्यक्ति को देना भारी पड़ …

BJP in-charge shoved the DSP, saying, No need to talk nonsense, how can you stop me sawai madhopur Vikalp times

BJP प्रभारी ने DSP को दिया धक्का, बोले- बकवास करने की जरूरत नहीं, मुझे कैसे रोक सकते हो?

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur नगर परिषद में उपसभापति पद के लिए नामांकन के दौरान मंगलवार …

Mewa Choudhary becomes Chairperson in Sawai Madhopur nagar parishad Vikalp Times

सवाई माधोपुर में मेवा चौधरी के सिर सजा सभापति का ताज

सवाई माधोपुर: नगर परिषद सवाई माधोपुर (Nagar Parishad Sawai Madhopur) के सभापति (Chairman) पद के …

Who will capture the Chairperson's seat Voting between BJP and Congress begins in Sawai Madhopur.

सभापति की कुर्सी पर किसका कब्जा? सवाई माधोपुर में BJP-कांग्रेस के बीच वोटिंग शुरू

सवाई माधोपुर:  (Voting) शुरू हो गया है। सभापति पद के लिए भाजपा (BJP) की ओर …

Cyber Police Sawai Madhopur News Vikalp Times

एक फ_र्जी मैसेज और खाते से उड़ गए 53 हजार 800 रुपए, साइबर पुलिस ने ऐसे दिलाई रकम वापस

सवाई माधोपुर: साइबर थाना सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए फ_र्जी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !