मुंबई: अभिनेता मुश्ताक खान (Mushtaq Khan) के निधन की खबर के बाद फिल्म इंडस्ट्री (Film Industry) में शोक की लहर है। वेलकम (Welcome), गदर (Gadar), स्त्री 2 (Stree-2) और आशिकी (Aashiqui) जैसी फिल्मों में अभिनय के लिए पहचाने जाने वाले मुश्ताक खान (Actor Mushtaq Khan) पिछले कुछ समय से कैंसर (Cancer) से जूझ रहे थे। उनके निधन के बाद उनकी जिंदगी से जुड़ा 2024 का वह किस्सा भी चर्चा में है, जब उन्हें एक अवॉर्ड समारोह में शामिल होने के बहाने बुलाकर कथित तौर पर अगवा कर लिया गया था।

अवॉर्ड फंक्शन के बहाने बुलाया:
मुश्ताक खान (Bollywood Actor Mushtaq Khan) के मुताबिक, उनके पास राहुल सैनी नाम के एक व्यक्ति का फोन आया था। उसने मेरठ (Meerut) में होने वाले एक कार्यक्रम में उन्हें मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाने की बात कही। कार्यक्रम में वरिष्ठ कलाकारों को सम्मानित करने का प्रस्ताव था। बातचीत के बाद करीब 75 हजार रुपये फीस तय हुई और भरोसा कायम करने के लिए 25 हजार रुपये एडवांस उनके बैंक खाते (Bank Account) में भेजे गए। मुंबई (Mumbai) से दिल्ली (Delhi) की फ्लाइट टिकट भी उपलब्ध कराई गई थी।
दिल्ली से मेरठ ले जाकर बनाया बं_धक:
नवंबर 2024 में मुश्ताक खान कार्यक्रम के लिए दिल्ली पहुंचे। एयरपोर्ट (Delhi Airport) पर उन्हें लेने कार आई। कुछ देर बाद ड्राइवर ने रास्ता बदल दिया और उन्हें मेरठ की तरफ ले जाया गया। इसके बाद ह_थियारबंद लोगों ने उन्हें अपने कब्जे में ले लिया और एक कमरे में बं_धक बना दिया। मुश्ताक के अनुसार, बदमाशों ने उनसे करीब एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी।
अप_हरणकर्ताओं ने उनके बड़े फिल्मी सितारों के साथ काम करने का हवाला देते हुए माना कि उनके पास काफी पैसा होगा। मुश्ताक ने उन्हें समझाने की कोशिश की कि फिल्मों की कमाई और कलाकार की फीस अलग-अलग होती है।
12 घंटे तक बंधक रहे, परिवार से भी पैसे लिए:
मुश्ताक के अनुसार, उन्हें करीब 12 घंटे तक बं_धक बनाकर रखा गया और इस दौरान मा_रपीट व प्रताड़ना की गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके और उनके बेटे के बैंक खातों से दो लाख रुपये से अधिक की रकम भी ट्रांसफर कराई गई थी।
अजान की आवाज सुनकर मिली बाहर निकलने की हिम्मत:
मुश्ताक की आपबीती में सबसे अहम मोड़ सुबह करीब पौने छह बजे आया। उन्होंने अजान की आवाज सुनी और अंदाजा लगाया कि आसपास कोई मस्जिद होगी। कि_डनैपर्स के सो जाने के बाद उन्होंने मौका देखकर वहां से निकलने की कोशिश की और किसी तरह पास की मस्जिद तक पहुंच गए। वहां मौजूद लोगों से मदद मांगी गई, जिसके बाद परिवार से संपर्क हुआ और पुलिस की मदद से मुश्ताक सुरक्षित घर लौट सके।
जनाज़े से पहले सुनाई गई मुश्ताक खान की वसीयत, मस्जिद के लिए जमीन वक्फ करने की बात:
बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक अहमद खान के जनाज़े से पहले उनकी वसीयत सुनाए जाने की बात सामने आई है। मीडिया और सोशल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वसीयत में उनकी संपत्ति के बंटवारे के साथ मस्जिद (Mosque) के लिए जमीन वक्फ करने की इच्छा भी जाहिर की गई थी।
रिपोर्ट्स के अनुसार, वसीयत में कहा गया था कि उनकी तीनों बेटियों को इस्लामी तरीके से उनका हिस्सा दिया गया है। बाकी संपत्ति उनकी अहलिया और दो बेटों के नाम किए जाने की बात कही गई। साथ ही, एक कनाल जमीन मस्जिद के लिए वक्फ किए जाने और उस जमीन पर मस्जिद बनाए जाने की इच्छा व्यक्त की गई।
बताया गया कि यह वसीयत मुंबई की मस्जिद बिलाल के इमाम मोहम्मद ओवैस को सुनाने के लिए मुश्ताक खान की अहलिया ने दी थी।
वसीयत सुनाए जाने के बाद मुश्ताक खान के बड़े बेटे ने भावुक होते हुए कहा कि उनके वालिद की तदफीन के बाद इमाम मोहम्मद ओवैस के साथ मिलकर मस्जिद की संग-ए-बुनियाद रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि मस्जिद का निर्माण वह अपने निजी पैसों से अपने वालिद के लिए करेंगे, ताकि उसका सवाब उन्हें मिलता रहे।
हालांकि, वसीयत से जुड़ी ये जानकारी मीडिया और सोशल मीडिया में सामने आए दावों पर आधारित है। इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया