चीन: इसराइल स्थित चीनी दूतावास ने अपने नागरिकों को जल्द से जल्द इसराइल छोड़ने को कहा है। चीनी दूतावास ने अपने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए लैंड बॉर्डर क्रॉसिंग के जरिए इसराइल छोड़ दें क्योंकि इसराइली हवाई क्षेत्र बंद हैं। सोमवार को जारी किए गए नोटिस में चीनी दूतावास ने चीन के लोगों से अपील की है कि वे जॉर्डन के रास्ते निकलें।
इसमें कहा गया है कि इसराइल-ईरान संघर्ष बढ़ता जा रहा है, जिससे नागरिक सुविधाओं को नुकसान हो रहा है और नागरिक हताहतों की संख्या बढ़ रही है। चीनी न्यूजपेपर ग्लोबल टाइम्स के अनुसार दूतावास ने बताया कि इसराइल के संबंधित सरकारी विभागों ने पुष्टि की है कि जॉर्डन और मिस्र के साथ इसराइल की सीमा खुली रहेंगी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
