Tuesday , 8 September 2026
Breaking News

उत्तरकाशी में फटा बादल, चार की मौ*त

उत्तराखंड: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में मंगलवार को बादल फटने से हरसिल क्षेत्र में खीर गंगा गदेरे (गहरी खाई या नाला) का जलस्तर बढ़ गया, जिससे धराली में भारी नुकसान हुआ है। उत्तरकाशी के डीएम प्रशांत आर्य ने बताया कि अब तक मिली जानकारी के अनुसार चार लोगों की मौ*त हुई है और कुछ प्रॉपर्टी के नुकसान की भी सूचना मिली है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर पोस्ट कर इस घटना पर दुःख जताया है।

Cloud burst in Uttarkashi Uttarakhand

उन्होंने कहा कि वो इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों के संपर्क में हैं और स्थिति की गहन निगरानी की जा रही है। सीएम धामी ने न्यूज एएनआई से कहा कि बादल फटने की सूचना आई है। बहुत तेज गति से मलबा आया है पानी के साथ। हमारा प्रयास है कि जल्द से जल्द राहत और बचाव का कार्य किया जाए। जिला प्रशासन के लोग वहां पहुंच रहे हैं। सीएम धामी ने कहा कि एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आपदा प्रबंधन विभाग लगातार कोशिश कर रहा है।

हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है कि सभी को बचाया जाए और हर प्रकार से जान-माल की सुरक्षा की जाए। धराली गांव में रहने वाली आस्था ने बीबीसी हिंदी से बातचीत में कहा कि मैंने अपने घर की छत से कई होटलों को बहते देखा। धराली का पूरा मार्केट खत्म हो गया है। उन्होंने बताया कि किसी तरह की कोई वॉर्निंग जारी नहीं की गई थी। आस्था ने बताया कि घटना के वक्त गांव के लोग पूजा करने जा रहे थे। उनके अनुसार कई लोग लापता हैं और गांव के लोग अपनी जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

जयपुर पुलिस के 6 ‘हीरो’! अपराध से ट्रैफिक तक शानदार काम, मिला बड़ा सम्मान

जयपुर: जयपुर पुलिस आयुक्तालय (Jaipur Police Commissionerate) में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में जुलाई माह …

57 ASPs and 24 DSPs transferred in Rajasthan Police Vikalp Times

राजस्थान पुलिस में 57 ASP और 24 DSP के तबादले, SOG-CID समेत कई इकाइयों में बदलाव

जयपुर: राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !