मेघालय: मेघालय के ईस्ट जयंतिया हिल्स जिले में गुरुवार को एक अवै*ध कोयला खदान में धमा*का हुआ। इसमें 18 मजदूरों की मौ*त हो गई है। कई अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका है। मेघालय कोयला खदान में हुए हा*दसे के संबंध में पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने जल्द कार्रवाई करने की बात कही है। हा*दसे में प्रशासन ने 18 लोगों की मौ*त की पुष्टि की है। उन्होंने बीबीसी को बताया अभी तक खदान में काम करने वाले लोगों के श*वों की पहचान नहीं हो पाई है।
हा*दसे में घायल एक व्यक्ति को इलाज के लिए शिलांग के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हम खदान मालिक और इस खदान को चलाने वाले लोगों के बारे में जानकारी इकट्ठा करने की कोशिश कर रहे हैं। जल्द ही जरूरी कार्रवाई करेंगे। हालांकि, बचाव दल और अधिकारी यह पक्का नहीं बता पा रहे हैं कि खदान के अंदर और कितने लोग फंसे हो सकते हैं। इस हाद*से के बाद जिले में बीते कई महीनों से गैर-कानूनी तरीके से एक रैट-होल कोयला खदान में मजदूरों के काम करने की बात सामने आई है।
साल 2014 में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने कोयले की माइनिंग और उसके ट्रांसपोर्टेशन पर बै*न लगा दिया था। ट्रिब्यूनल ने इलाके में कोयला निकालने के लिए खतरनाक ‘रैट-होल’ यानी चूहे के छोटे बिल जैसी माइनिंग के काम को लेकर चिंता जताई थी।]इससे पहले 2018 में एक गैर-कानूनी कोयला खदान में कम से कम 15 मजदूर 370 फीट अंदर फंस गए थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
