नई दिल्ली: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने अरावली को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। अरावली पहाड़ियों पर विवाद को लेकर पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव के बयान पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि वे ग्रीन अरावली की बात कर रहे हैं, वे क्लीन अरावली की बात कर रहे हैं, बस उन्हें हटा दो। वे माइनिंग मा*फिया, रियल एस्टेट मा*फिया के हाथों में खेल रहे हैं और वे पूरे इलाके में पर्यावरण का संतुलन बिगाड़ रहे हैं, जो इस देश का एक बहुत बड़ा हिस्सा है।
वे थार के रेगिस्तान और दिल्ली, हरियाणा और कई दूसरे इलाकों के बीच बनी प्राकृतिक दीवार को खत्म कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट की ओर से अरावली पहाड़ियों की परिभाषा बदलने के बाद लगभग पूरे उत्तर भारत में वि*रोध प्रद*र्शन शुरू हो गए हैं। अरावली पहाड़ियों की ‘नई परिभाषा’ पर हो रहे वि*रोध के बीच पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने इस मामले में कुछ लोगों पर भ्राम*क बातें करने का आरोप लगाया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
