इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी से फैल रही बीमारी के कारण हालात अब भी गंभीर बने हुए हैं। शनिवार को एक और महिला सुनीता वर्मा की मौ*त के बाद स्थानीय मीडिया में मृ*तकों की संख्या बढ़कर 21 कही जा रही है, हालांकि, प्रशासन इन आंकड़ों से सहमत नहीं है। इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव प्रसाद हासानी ने बीबीसी न्यूज हिन्दी से बातचीत में कहा कि हमारे पास आधिकारिक तौर पर अब तक छह लोगों की मौ*त की पुष्टि है।
ये सभी मौ*तें एक्यूट डायरिया के कारण हुई हैं। इस अवधि में हुई अन्य मौ*तों की जांच के लिए मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों की एक टीम बनाई गई है। उसकी रिपोर्ट अभी आना बाकी है। दूषित पानी से मौ*तों के मामले में राज्य सरकार ने 18 लोगों को मुआवजा दिया है, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक मृ*तकों की कुल संख्या को लेकर कोई सटीक आधिकारिक आंकड़ा सार्वजनिक नहीं किया गया है।
दूसरी ओर ग्राउंड पर शनिवार 10 जनवरी को भागीरथपुरा में डायरिया के 19 नए मरीज सामने आए जिनमें से दो को अस्पताल रेफर किया गया है। अलग-अलग सूत्रों के अनुसार अब तक कुल 400 से अधिक मरीज भर्ती किए जा चुके हैं। इनमें से 360 से अधिक लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। रविवार सुबह तक 40 से अधिक मरीज़ अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार कई मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
