नई दिल्ली: मौसम विभाग (आईएमडी) ने चक्रवाती तूफान दित्वाह को लेकर ताजा जानकारी दी है। आईएमडी के अनुसार चक्रवाती तूफान दित्वाह दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर पिछले 6 घंटों में लगभग 12 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तर दिशा की ओर बढ़ा है।
विभाग ने यह भी बताया कि चक्रवात का केंद्र उत्तर तमिलनाडु–पुदुचेरी तटरेखा से लगभग 70 किलोमीटर दूर है। श्रीलंका के डिजास्टर मैनेजमेंट सेंटर (डीएमसी) ने बताया कि चक्रवाती तूफान दित्वाह के कारण हुई बारिश, बाढ़ और भूस्खलन में कम से कम 159 लोगों की मौ*त हुई है, जबकि 200 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
