मुंबई: मुंबई और ठाणे शहर में पीटीआई के अनुसार दही हांडी उत्सव के दौरान दो व्यक्तियों की मौ*त हो गई है और 117 अन्य घायल हुए हैं। बीबीसी मराठी के अनुसार शनिवार को दही हांडी उत्सव के दौरान बाल गोबिंद पाठक और जगमोहन शिवकरन चौधरी की मौ*त हो गई। शताब्दी हॉस्पिटल से मिली जानकारी के अनुसार दही हांडी की रस्सी बांधते समय बाल गोबिंद पाठक गिरकर घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृ*त घोषित कर दिया। इसके अलावा दही हांडी उत्सव में घायल हुए जगमोहन शिवकरन चौधरी को भी शताब्दी अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने बताया कि उनकी मौ*त अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो गई थी। अधिकारियों ने बताया कि इस उत्सव में मशहूर हस्तियों सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
