Saturday , 7 March 2026
Breaking News

बांधों से सिंचाई के लिए नहरों में पानी खोलने की तिथियां तय

जिले के ढील, सूरवाल, मानसरोवर एवं मोरासागर बांध से रबी की फसल की सिचाई के लिए नहरों में पानी छोड़ने की तिथियां तय की गई है। इस संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार मेें जिला कलेक्टर डॉ.एस.पी.सिंह की अध्यक्षता में जल वितरण समिति की बैठक हुई।
बैठक में जल संगम अध्यक्षों एवं वितरण समिति के सदस्यों की सहमति के आधार पर ढील बांध से 16 नवंबर को, सूरवाल बांध से 17 नवंबर को, मानसरोवर बांध से 13 नवंबर एवं मोरा सागर बांध से 20 नवंबर को नहरों में सिंचाई के लिए पानी छोड़ा जाएगा। जिला कलेक्टर ने जलसंसाधन के अधिशासी अभियंता को नहरों में पानी छोड़ने से पूर्व नहरों की सफाई एवं अन्य आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया कि मानसरोवर बांध में 575.99 मिलियन घन फिट पानी है, जिससे कुल रकबा 3167 हेक्टर क्षेत्र में सिंचाई होती है। बांध से निकलने वाली मुख्य नहर की कुल लंबाई 13.14 किमी एवं इससे निकलने वाली माईनरों की कुल लंबाई 15.36 किमी हैं। जिसमें से 45.97 मिलियन घनफीट डेड स्टोरेज छोडकर शेष पानी सिंचाई के लिए उपलब्ध है।

Dates opening water canals irrigation dams fixed
इसी प्रकार सूरवाल बांध की भराव क्षमता 15 फीट है। वर्तमान में 863.06 मिलियन घनफीट पानी है। जिसमें से 14.81 मिलियन घनफीट पानी डेड स्टोरेज घटाकर शेष पानी सिंचाई के लिए उपलब्ध हैं। बांध से सिंचाई का कुल रकबा 4847.71 हेक्टर है। बांध से निकलने वाली मुख्य नहर की लंबाई 20.30 किमी एवं इससे निकलने वाली माइनरों की कुल लंबाई 18.92 किमी है।
ढील बांध से सिंचाई का कुल रकबा 5943 हेक्टर है। बांध से निकलने वाली मुख्य नहर की लंबाई 43.65 किमी एवं इससे निकलने वाली माईनरों की कुल लंबाई 28.105 किमी है। बांध में 913.46 मिलियन घनफीट पानी है। इसमें से 57.17 मिलियन घनफीट डेड स्टोरेज छोडकर शेष पानी सिचाई के लिए उपलब्ध है।
इसी प्रकार मोरा सागर बांध से सिंचाई का कुल रकबा 7374 हेक्टर क्षेत्र है। बांध से निकलने वाली मुख्य नहर एवं माईनरों की कुल लंबाई 109.63 किमी है। बांध में वर्तमान में 74.96 मिलियन घनफीट पानी है। इसमें से 16.96 मिलियन घनफीट पानी डेड स्टोरेज छोडकर सिंचाई के लिए उपलब्ध है।
बैठक में जिला कलेक्टर ने नहरों से पानी टेल तक पहुंचे इसके लिए प्रभावी कार्यवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल संगम के अध्यक्ष एवं जल वितरण समिति के सदस्यों से कहा कि पानी व्यर्थ नहीं बहे, आवश्यकतानुसार पानी का उपयोग करें। इस मौके पर उन्होंने जल वितरण समिति के सुझाव भी सुने। अधिशासी अभियंता जल संसाधन विभाग केदार मीना को निर्देश दिए। जल वितरण समिति के सुझाव के अनुसार कार्यवाही करने सहित अन्य निर्देश भी दिए। बैठक में उपखंड अधिकारी सवाई माधोपुर रघुनाथ, उपखंड अधिकारी बामनवास हेमराज परिडवाल, प्रधान सवाई माधोपुर सूरजमल बैरवा सहित अन्य अधिकारी एवं जल वितरण समिति के सदस्य मौजूद थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !