Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई आयोजित

“साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई आयोजित”

जिला कलेक्टर डॉ.एस.पी.सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों के कार्यो की प्रगति के संबंध में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर डॉ. सिंह ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी पूरी सक्रियता के साथ एक्टिव मोड में रहकर आम जन की समस्याओं का समाधान करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को पैंडेन्सी शून्य करने तथा मीटिंग में आने से पूर्व संबंधित बिंदूओं पर रिव्यू एवं तैयारी के साथ आने के निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक में सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता से सड़कों की मरम्मत के कार्य की प्रगति जानी तथा समीक्षा करते हुए 30 नवंबर तक पूरा करवाने, सड़क मरम्मत के कार्य गुणवत्ता के साथ हो इसकी विशेष मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।

Weekly review meeting held sawai madhopur collectorate
बैठक में शिक्षा विभाग के अधिकारियों से साइकिल वितरण, छात्रवृत्ति योजना आदि के साथ शिक्षण गुणवत्ता के लिए नियमित मोनिटरिंग एवं निरीक्षण के निर्देश दिए।बैठक में कलेक्टर डॉ. सिंह ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता से पेयजल की जिले में स्थिति का फीडबैक लेकर समीक्षा की। पेयजल के संबंध में निर्माणाधीन पेयजल योजनाओं के कार्य की प्रगति समीक्षा की, गंगापुर में चंबल से पानी की सप्लाई के संबंध में चर्चा कर निर्देश दिए। इसी प्रकार बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता वन क्षेत्र से सटे गांवों में दिन के समय थ्री फेज बिजली सप्लाई के संबंध में यथोचित प्रयास कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
बैठक में सीएमएचओ से जिले में डेंगू, मलेरियाए स्क्रब टाइफस एवं अन्य मौसमी बीमारियों के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया। साथ ही स्क्रब टाइफस के संबंध में किए जा रहे प्रीवेन्टिव मेजर के संबंध में समीक्षा की। उन्होंने जिले में एक सप्ताह में ली गई रक्त की स्लाइडों, मच्छररोधी गतिविधियों, एमएलओ डलवाने, एन्टी लार्वा एक्टिविटी के संबंध में जानकारी प्राप्त कर निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने चिकित्सा संस्थानों में दवाईयों की उपलब्धता, संसाधन, उपकरणों की समुचित उपलब्धता रखने के संबंध में निर्देश दिए।
बैठक में सम्पर्क पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों पर नाराजगी जताते हुए उनके निस्तारण हेतु सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में कृषि विभाग एवं डीआर कॉऑपरेटिव को खाद एवं उर्वरकों के संबंध में किसानों को आवश्यकता के अनुसार पूरी उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए मुस्तैदी से जुटकर कार्य करने एवं तैयारियां रखने के निर्देश दिए। कृषि विभाग के अधिकारी से रबी की फसल की बुआई तथा सबसिडी वाले बीज के वितरण के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही कलेक्टर ने पशुपालन विभाग को गांवों में पेस्टीसाइड्स के छिडकाव के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने नगर परिषद आयुक्त कोे सफाई व्यवस्था, नगरीय क्षेत्र में कपड़े के थैले वितरण तथा पॉलिथीन एकत्र करने के संबंध में चर्चा कर निर्देश दिए। बैठक में एडीएम कैलाश चंद्र, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश कुमार, एसडीएम सवाई माधोपुर रघुनाथ, सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीना, नगर परिषद आयुक्त रविन्द्र यादव, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता, डीईओ माध्यमिक, प्रारंभिक सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

“नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश के संबंध में पाक्षिक बैठक हुई आयोजित”

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण मण्डल में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल द्वारा पारित आदेश की पालना के संबंध में जिला कलेक्टर डॉ.एस.पी.सिंह ने जिला कलेक्ट्रेट सभागार में पाक्षिक बैठक ली। बैठक में उन्होंने सभी विभागों को समन्वित प्रयास कर पर्यावरण अनुकूल कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल द्वारा पारित आदेश के अनुसार क्रियांविति रिपोर्ट हर 15 दिन में भिजवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक से अनुपस्थित रहने वाले प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र, खनन अभियंता को नोटिस देने के निर्देश दिए। बैठक में जिला कलेक्टर ने प्रतिबंधित प्लास्टिक को जब्त करने के लिए अभियान के तहत कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में शहर में पानी के निकास के संबंध में निर्देश नगर परिषद आयुक्त को दिए। इसी प्रकार जिला परिवहन अधिकारी को वाहनों की जांच एवं प्रदूषण नियंत्रण, अस्पतालों में बायो मेडिकल वेस्ट के डिस्पोजल के संबंध में समुचित कार्रवाई करते हुए बायो मेडिकल वेस्ट का सेग्रीगेशन एवं डिस्पोजल के संबंध में निर्देश दिए। कलेक्टर ने वन विभाग के वन विभाग के एसीएफ को एनजीटी के निर्देशों के अनुसार संबंधित विभागों से एक्शन टेकन रिपोर्ट लेकर कार्यवाही के निर्देश दिए।

A fortnightly meeting held regarding National Green Tribunal
कलेक्टर ने बैठक में पर्यावरण से जुड़े विभिन्न विषयों की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश में वर्णित बिन्दुओं का गहन अध्ययन कर आपसी समन्वय से इसकी कडाई से पालना करने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर कैलाश चंद, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश कुमार सहित संबंधित लाइन विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

 

“कलेक्ट्रेट के अनुभागों के कार्यो की समीक्षा बैठक हुई आयोजित”

जिला कलेक्ट्रेट के विभिन्न अनुभागों की समीक्षा बैठक जिला कलेक्टर डॉ.एस.पी.सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टर कक्ष में आयोजित हुई। बैठक में जिला कलेक्टर डॉ.एस.पी.सिंह ने अनुभाग प्रभारियों से कार्यों की साप्ताहिक प्रगति के संबंध में जानकारी ली तथा अनुभागों में बकाया प्रकरणों का निस्तारण समय पर कर पैंडेन्सी शून्य करने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर डॉ. सिंह ने राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज सभी बकाया प्रकरणों का निर्धारित समय सीमा में निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी अनुभाग प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे आमजन के कार्यो को त्वरितता से निस्तारित करें। उन्होंने कहा कि कोई अनुभाग अपने से संबंधित कार्यो को लम्बित न रखें। बैठक में कलेक्टर डॉ. सिंह ने निर्देश दिए कि जिन पंचायतों में महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के तहत कार्यों के लिए मस्टर रोल जारी नहीं की गई है, वहॉं तुरंत मस्टररोल जारी कर कार्य शुरू करवाएं जाएं। महात्मा गांधी नरेगा में फार्म. 6 प्रस्तुत करने वालों को तुरंत रोजगार उपलब्ध करवाया जाए।
बैठक में कलेक्टर ने मुख्यमंत्री सहायता कोष, मनरेगा कार्य, जल शक्ति अभियान की प्रगति, लोकायुक्त के समक्ष लम्बित प्रकरण, विधानसभा प्रश्नों की स्थिति, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के भुगतान की स्थिति, राशन एवं खाद्यान्न वितरण, जलग्रहण एवं भू-संरक्षण, न्यायिक कार्य आदि के संबंध में विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

 

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !