Sunday , 7 June 2026
Breaking News

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिये एडवाइजरी जारी

“सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिये एडवाइजरी जारी”

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिये स्टेट मोटर गेराज विभाग के नियन्त्रक रामावतार मीणा ने सभी सम्बन्धित वाहन चालकों को यातायात नियमों का कठोरता से पालन करने के निर्देश दिये हैं।
निर्देश के अनुसार वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग किया जाये। वाहन चलाते समय मोबाईल का प्रयोग नहीं करें। वाहन चलाते समय शराब एवं नशा का सेवन नहीं करे। सड़क पर लगाये गये संकेतों का ध्यान रखा जायें। निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलायें। रात्रि के समय वाहन को धीमी गति से चलायें। कोहरे में वाहन को धीमी गति से चलाये। विपरीत मौसम/बरसात, अंधड़, कोहरा एवं अत्यधिक तापमान में वाहन को सावधानी पूर्वक चलायें।
वाहन चालक ड्यूटी पर निर्धारित स्वच्छ वर्दी में उपस्थित रहेंगे। ड्यूटी पर उपस्थित होने के दौरान ड्राईविंग लाईसेन्स साथ होना आवश्यक है। ड्यूटी के दौरान यातायात नियमों की पालना की जाये। ड्यूटी पर जाते समय वाहन को स्वयं के स्तर से जांच कर ही ड्यूटी पर ले जाया जाना सुनिश्चित करें। वाहन चलाते समय उपयोगकर्ता के साथ शालीनता एवं विनम्रता का व्यवहार किया जाये। संभावित दुर्घटना क्षेत्र में सावधानी पूर्वक वाहन को चलायें। वाहन को ड्यूटी पर आउट एवं इन कराते समय लॉग बुक में आवश्यक रूप से यात्रा का इन्द्राज किया जाये।

Advisory issued prevention road accidents sawai madhopur

“कलेक्टर की जनसुनवाई 13 को रवांजना डूंगर में”

आमजन की समस्याएं सुनकर त्वरित निस्तारण के लिए जिला कलेक्टर डॉ.एस.पी.सिंह की जनसुनवाई 13 नवंबर को भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र रवांजना डूंगर में सुबह साढे नौ बजे से होगी।

“जिला विकास, समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक 13 नवंबर को”

जिला विकास, समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक टोंक सवाई माधोपुर लोकसभा सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया की अध्यक्षता में 13 नवंबर को सुबह साढे 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में होगी। जिला कलेक्टर डॉ. सिंह ने संबंधित अधिकारियों को अपने विभाग से संबंधित योजना/कार्यक्रम की प्रगति रिपोर्ट के साथ नियम समय एवं तिथि को बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।

“बाल दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों के लिये डीईओ को बनाया नोडल अधिकारी”

देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं स्वाधीनता सेनानी पं. जवाहरलाल नेहरू की जयंती 14 नवम्बर को बाल दिवस के रूप में जिले में उल्लासपूर्वक मनायी जायेगी। जिला कलेक्टर डॉ.एस.पी. सिंह ने बाल दिवस पर जिला स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) को नोडल अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
इस अवसर पर फोटो प्रदर्शनी, बाल मेला, शिक्षकों व विद्यार्थियों की चित्रकला प्रतियोगिता, कविता गायन, भाषण प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया जायेगा।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !