Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

विश्वविद्यालयी क्रिकेट ट्राफी पर सवाई माधोपुर पीजी काॅलेज का कब्जा

हिण्डौन सिटी के खेड़ा स्थित सौरभ एजूकेशन कैम्पस में खेले गये अन्तर महाविद्यालयी कोटा विश्वविद्यालय कोटा क्रिकेट के फाईनल मुकाबले में शहीद कैप्टेन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय सवाई माधोपुर की क्रिकेट टीम ने विशाल गौतम की कप्तानी में राजकीय वाणिज्य महाविद्यालय कोटा को 27 रन से हराकर पहली बार क्रिकेट चैम्पियन ट्राॅफी पर कब्जा किया। कैप्टेन विशाल गौतम ने टाॅस जीत पहले बैंटिंग का निर्णय लिया। पहले खेलते हुए टीम निर्धारित 20 ओवर में 129 रन बना सकी। इसमें विशाल के 33 रन, अंशुल जैन के 30 रन, वसीम खाॅ के 28 रन उल्लेखनीय रहे। छोटे स्कोर के बावजूद क्रिकेट काॅलेज सवाई माधोपुर ने हौंसले बुलंद रखे और राजकीय वाणिज्य महाविद्यालय कोटा को 102 रन पर समेट दिया। गैंदबाजों ने कमाल की गैंदबाजी की। आयुष खाॅ ने चार ओवर में छह विकेट, अक्षय ने दो विकेट, दिनेश सैनी ने दो विकेट लिए। विशाल ने चार ओवर में 15 रन देकर कोटा के बल्लेबाजों को बांध दिया। आयुष खाॅ बेहतरीन गैंदबाजी से फाईनल मुकाबले के मेन ऑफ द मैच बने। कैप्टेन विशााल गौतम कोटा विश्वविद्यालय कोटा अन्तर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता 2019 के बेस्ट बेट्समेन ऑफ टुर्नामेंट और मेन ऑफ द सीरीज चुने गये। विशाल ने इस टुर्नामेंट में कुल 211 रन बनाये और आठ विकेट अपने नाम किये। विकेट कीपर सुरेन्द्र चौधरी बेस्ट विकेटकीपर ऑफ द टुर्नामेंट चुने गये।
इस बड़े क्रिकेट टुर्नामेंट में, जिसमें 26 काॅलेजों की टीमों ने सहभागिता की, सवाई माधोपुर की क्रिकेट टीम ने सभी पांच मुकाबले जीते। सवाई माधोपुर काॅलेज क्रिकेट टीम ने निर्मल काॅलेज हिण्डौन सिटी को 124 रन से, राजकीय महाविद्यालय बारां को दस विकेट से, एमआईएमटी कोटा को आठ विकेट से, आनंद शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय सूरौठ को 39 रन से तथा फाईनल में राजकीय वाणिज्य महाविद्यालय कोटा को 27 रन से हराया।
विश्वविद्यालयी खेलों में शहीद कैप्टेन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय सवाई माधोपुर का अन्तर महाविद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता 2019 विजेता होना बड़ी खेल उपलब्धि है। यह ट्राॅफी इस काॅलेज के खेल इतिहास में इस टीम ने पहली बार जीती है।

University Trophy occupied by Sawai Madhopur PG College
उल्लेखनीय है इससे पूर्व राजकीय महाविद्यालय सवाई माधोपुर ने वर्ष 2015 में कोटा विश्वविद्यालय कोटा अन्तर महाविद्यालयी फुटबाॅल प्रतियोगिता का खिताब भारत माता शारीरिक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय किशनगंज को चार के मुकाबले दो गोल से हराकर जीता था। इसमें फाईनल मुकाबले में विशाल गौतम ने तीन गोल दागे थे। विशाल गौतम अच्छे क्रिकेटर के साथ बेहतरीन फुटबालर भी है।
प्राचार्य डाॅ. ओ.पी. शर्मा ने बताया कि इससे पूर्व विशाल गौतम संतोष ट्राफी 2018 खेल चुका है। क्रिकेट में अनेक बार काल्विन ट्राफी और चैलेन्जर ट्राॅफी खेल चुका है। विशाल गौतम कोटा विश्वविद्यालय कोटा की ओर से तीन बार इन्टर यूनिवर्सिटी क्रिकेट और दो बार इन्टर यूनिवर्सिटी फुटबाॅल खेल चुका है।
आयुक्तालय काॅलेज शिक्षा राजस्थान उच्च शिक्षा में खेल उन्न्यन की दिशा में सतत् प्रयत्नशील है। आकाशि जयपुर ने विश्वविद्यालयी खेल कलैण्डर की भांति आकाशि खेल कलैण्डर जारी किया है तथा अर्जुन खेलदृष्टि योजना लागू की है। इससे महाविद्यालयों में खेलों के विकास को तीव्र गति मिल रही है। शहीद कैप्टेन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय सवाई माधोपुर में हाल ही महीनों में विद्यार्थियों में खेलों के प्रति रूझान बढ़ा है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !