Sunday , 6 September 2026
Breaking News

बौंली थाने का एसआई तीन हजार की रिश्वत के साथ गिरफ्तार

जिले के बौंली उपखंड मुख्यालय स्थित बौंली थाने में कार्यरत पुलिस उप निरीक्षक हरभान सिंह को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जयपुर की टीम ने आज सुबह करीब 11 बजे तीन हजार रूपये की रिश्वत राशि के साथ गिरफ्तार किया है। एसीबी टीम जयपुर के पुलिस निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी एसआई ने क्षेत्र के सोमवास निवासी शिवराज पुत्र कल्याण मल गुर्जर से उसके भाई पायलट गुर्जर का मोबाइल व मोटरसाइकिल के कोटेशन वापस लौटाने की एवज में रिश्वत राशि की मांग की थी। उन्होंने बताया कि आरोपी से इस मामले में परिवादी से 5000 की अवैध पारितोषिक के रूप में राशि मांगी जिसकी आरोपी ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई। परिवादी की दर्ज शिकायत का एसीबी ने 9 नवम्बर को सत्यापन कराया। सत्यापन के दौरान आरोपी ने परिवादी से 12 सो रुपए प्राप्त कर दो सौ रूपए परिवादी को वापस लोटा 3000 की राशि और देने की मांग की। इस पर परिवादी ने 3000 की राशि बाद में देने का आश्वासन दिया।

SI Bonli police station arrested bribe three thousand

परिवादी के आश्वासन के बाद एसीबी टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करने की कार्य योजना बनाई व सोमवार को परिवादी को 3000 की राशि देकर आरोपी को देने के लिए भेजा। थाने के अंदर जैसे ही आरोपी को परिवादी ने 3000 की राशि सौंपी एसीबी की टीम ने उसे दबोच लिया। आरोपी को एसीबी टीम की कार्रवाई की भनक लगी तो आरोपी ने थाने की चारदीवारी फलांग कर भागने का प्रयास किया लेकिन एसीबी की टीम ने पीछा कर उसे दबोच लिया व कार्रवाई को अंजाम दिया।
गौरतलब है कि परिवादी शिवराज गुर्जर के भाई पायलट गुर्जर के विरुद्ध थाने में चंद्रमोहन नामक व्यक्ति द्वारा दर्ज कराए गए प्रकरण में आरोपी ने परिवादी से चंद्र मोहन को 15000 दिलवाकर राजीनामा करवा दिया तथा उक्त पत्रावली में राजीनामा कराने के बाद पारितोषिक के रूप में आरोपी एस आई सिंह ने परिवादी से 5000 की रिश्वत राशि माँगी जिस पर परिवादी ने एसीबी के अंदर शिकायत दर्ज कराई।
यह भी उल्लेखनीय है कि कुछ माह पूर्व भी सवाई माधोपुर एसीबी की टीम द्वारा थाने में कार्यरत एक एएसआई को रिश्वत राशि के साथ गिरफ्तार किया गया था।
एसीबी की इस कार्यवाही से मुख्यालय के अन्य सरकारी कार्यालयों में भी भय का माहौल बना रहा तथा लोग एसीबी की इस कार्यवाही की चैराहों पर सराहना करते नजर आए। थाने के एसआई की ट्रैप कार्रवाई के दौरान एसीबी की टीम में निरीक्षक नरेंद्र सिंह के साथ कांस्टेबल रमेशचंद, सरदार सिंह, राजकृष्ण, जगदीश, अनोख कुमार व स्वतंत्र गवाह साथ में थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !