Wednesday , 22 April 2026
Breaking News

दिल्ली चुनाव: बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव (2025) के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। बीजेपी ने 29 उम्मीदवारों की इस सूची में रमेश बिधूड़ी और प्रवेश साहिब सिंह वर्मा का नाम शामिल है। प्रवेश वर्मा को नई दिल्ली सीट से टिकट दिया गया है। अरविंद केजरीवाल के यहीं से चुनाव लड़ने के कारण यह हाई प्रोफाइल सीट बन चुकी है।

Delhi elections 2025 BJP releases first list of candidates

कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे और पूर्व सांसद संदीप दीक्षित को यहीं से टिकट दिया है। जबकि रमेश बिधूड़ी को कालकाजी से टिकट मिला है। इस सूची में दो महिला उम्मीदवार हैं। रेखा गुप्ता को शालीमार बाग से और कुमारी रिंकू को सीमापुरी (आरक्षित) से टिकट दिया गया है।

Delhi elections 2025 BJP releases first list of candidates

अभी तक दिल्ली विधानसभा चुनावों की तारीख घोषित नहीं हुई है, लेकिन बाकी पार्टियों ने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं और चुनाव प्रचार धीरे-धीरे जोर पकड़ रहा है। शुक्रवार को बीजेपी के चुनावी अभियान की शुरुआत करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने एक चुनाव सभा की।

Delhi elections 2025 BJP releases first list of candidates

About Vikalp Times Desk

Check Also

bhopal friends khatushyamji temple visit kota jhalawar NH-52 Accident 16 April 26

खाटूश्यामजी जा रहे दोस्तों की कार ट्रेलर में घुसी, एक की मौ*त

कोटा: कोटा-झालावाड़ नेशनल हाईवे-52 पर मंगलवार देर रात तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रेलर …

ACB trap VDO Jhalawar Rajni Meena Red Color Thar 16 April 26

जलवा हो तो रजनी मीणा जैसा! लाल कलर की थार से आती थी रि*श्वत लेने

झालावाड़: झालावाड़ (Jhalawar) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए …

Now bikes will extinguish fires in the small streets of Kota.

जहां नहीं पहुंचती दमकल, वहां अब दौड़ेगी बाइक, कोटा में फायर बाइक एंट्री

कोटा: कोटा शहर में आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए नगर निगम अब नई …

Boat carrying migrants capsizes in Indian Ocean

बेहतर जिंदगी की तलाश बनी मौ*त का सफर, नाव हादसे में 250 लापता

नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी और प्रवासन एजेंसियों के अनुसार अंडमान सागर में एक …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !