नई दिल्ली: संसद से चुनाव आयोग के कार्यालय की ओर मा*र्च कर रहे विपक्षी सांसदों को दिल्ली पुलिस ने हिरा*सत में ले लिया है। यह मा*र्च लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में निकाला गया। इससे पहले परिवहन भवन के पास पुलिस बैरिकेडिंग के जरिए रोके जाने पर सभी सांसद धर*ने पर बैठ गए थे और नारेबाजी कर रहे थे। हि*रासत में लिए जाने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि वास्तव में हम बात नहीं कर सकते हैं, सच्चाई ये है।
ये जो लड़ाई है वो राजनैतिक नहीं है। ये संविधान को बचाने की लड़ाई है। वन मैन वन वोट की लड़ाई है। इसीलिए हमें साफ वोटर लिस्ट चाहिए। वि*रोध मा*र्च में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, डिंपल यादव, महुआ माजी, संजय राउत, रणदीप सुरजेवाला और केसी वेणुगोपाल समेत कई विपक्षी सांसद शामिल थे। विपक्षी सांसद ‘चुनाव में धां*धली और वोट चोरी’ के मुद्दे पर संसद से चुनाव आयोग के कार्यालय तक वि*रोध मा*र्च कर रहे थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
