Saturday , 7 March 2026
Breaking News

दिल्ली में वायु प्रदूषण गंभीर, सभी कार्यालयों में 50% वर्क फर्म होम किया अनिवार्य

नई दिल्ली: दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति गंभीर श्रेणी में बने रहने के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने स्कूलों में ऑफलाइन पढ़ाई बंद करने के अलावा सभी कार्यालयों में 50% वर्क फर्म होम जैसे कई उपायों का एलान किया है। बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि पॉल्यूशन को देखते हुए दिल्ली सरकार ने दो बड़े निर्णय लिए हैं। पहला राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के अंदर काम कर रहे सभी सरकारी और निजी कार्यालय सिर्फ 50 प्रतिशत स्टाफ क्षमता पर काम करेंगे।

Delhi's air pollution is severe, with 50% work from home mandated in all offices.

बाकी स्टाफ घर से काम करेंगे। दूसरा, निर्माण कार्य रुकने से प्रभावित सभी रजिस्टर्ड और वेरिफाइड निर्माण मजदूरों के खातों में 10,000 रुपये सीधे ट्रांसफर होंगे। उधर, संसद के शीतकालीन सत्र में हिस्सा लेने पहुंचे कई सांसदों ने दिल्ली में वायु प्रदूषण के मामले पर प्रतिक्रिया दी है। यूपी से सांसद चंद्रशेखर आजाद तख़्ती लेकर संसद परिसर पहुंचे, जिस पर लिखा था जह*रीली हवा है, सरकार लापता है। चंद्रशेखर ने कहा कि एक्यूआई 450 के पार है लेकिन दिल्ली सरकार को कुछ दिख क्यों नहीं रहा है। वे कुछ करते क्यों नहीं? दिल्ली के लोग स्वच्छ हवा के हकदार हैं। हवा ज*हरीली है और सरकार कुछ भी नहीं कर रही है।

वे बस मुद्दे को छुपा रहे हैं। जबकि आम आदमी पार्टी के सांसद अशोक मित्तल ने कहा कि दिल्ली में एक्यूआई 500 पार है। मौजूदा सरकार आम आदमी पार्टी की आलोचना के अलावा कुछ भी नहीं कर रही है। हमारी सरकार ने इसे नियंत्रित कर रखा था। हालात पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए। बुधवार को भी दिल्ली में एक्यूआई 328 के साथ एयर क्वालिटी खराब श्रेणी में रही, जबकि मंगलवार को यह 377 थी। पूरे शहर में स्मॉग की परत देखी गई। सुबह 9 बजे तक भी 40 में से 30 एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग केंद्रों पर वायु गुणवत्ता ‘बेहद ख़राब’ श्रेणी में रही।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

Several US military planes crash in Kuwait

कुवैत में कई अमेरिकी सैन्य विमान हुए क्रैश

नई दिल्ली: कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रविवार सुबह कई अमेरिकी लड़ाकू …

Crude oil prices surge amid Iran-Israel conflict

ईरान-इसराइल संघर्ष के बीच दुनियाभर में तेल की कीमतों में भारी उछाल

नई दिल्ली: अमेरिका और इसराइल के ईरान पर ह*मलों के बाद दुनियाभर में तेल की …

Nine new cheetahs arrive in Kuno national park from Botswana

कूनो में फिर गूंजी चीतों की दहाड़, बोत्सवाना से 9 नए मेहमान पहुंचे

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो राष्ट्रीय उद्यान (Kuno National Park) में एक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !