Friday , 6 March 2026
Breaking News

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के दो मतदाता पहचान पत्र हैं: तेजस्वी यादव

बिहार: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया है कि राज्य के उप-मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के पास दो मतदाता पहचान पत्र हैं। उन्होंने राज्य में हुए स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) की प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि ये आश्चर्य की बात है कि बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के पास अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में दो ईपीआईसी नंबर हैं। एक में उम्र 57 है और दूसरे में 60 है। इन आरोपों पर अभी बीजेपी या विजय कुमार सिन्हा की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है।

 

Deputy CM Vijay Sinha has two voter ID cards Tejashwi Yadav

 

 

तेजस्वी यादव ने प्रेस वार्ता में कहा कि यह जानकारी चुनाव आयोग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। इसके अलावा सभी पार्टियों को दी गई वोटर लिस्ट में भी उनका नाम दो विधानसभाओं में दर्ज है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी से सवाल करते हुए कहा कि अब इसमें कौन फ*र्जीवाड़ा कर रहा है और कौन नहीं कर रहा है। यह बात लोगों को अब पता होनी चाहिए।

 

 

 

इनका नाम लखीसराय और बांकीपुर विधानसभा में दर्ज है। ऐसे में या तो चुनाव आयोग की एसआईआर की पूरी प्रक्रिया ही फ*र्जीवाड़ा है या तो बिहार के उप मुख्यमंत्री ही फ*र्जी हैं। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि अब सवाल यह है कि क्या चुनाव आयोग या पटना जिला प्रशासन और लखीसराय जिला प्रशासन उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा को नोटिस भेजेगा? क्या विजय सिन्हा पर कोई कार्रवाई होगी?

 

सोर्स : बीबीसी न्यूज हिन्दी

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

Several US military planes crash in Kuwait

कुवैत में कई अमेरिकी सैन्य विमान हुए क्रैश

नई दिल्ली: कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रविवार सुबह कई अमेरिकी लड़ाकू …

Crude oil prices surge amid Iran-Israel conflict

ईरान-इसराइल संघर्ष के बीच दुनियाभर में तेल की कीमतों में भारी उछाल

नई दिल्ली: अमेरिका और इसराइल के ईरान पर ह*मलों के बाद दुनियाभर में तेल की …

Nine new cheetahs arrive in Kuno national park from Botswana

कूनो में फिर गूंजी चीतों की दहाड़, बोत्सवाना से 9 नए मेहमान पहुंचे

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो राष्ट्रीय उद्यान (Kuno National Park) में एक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !