नई दिल्ली: बड़े पैमाने पर उड़ानों के कैंसिल होने और विलंब होने को लेकर डीजीसीए ने इंडिगो एयरलाइन पर दबाव बढ़ा दिया है। डीजीसीए ने परिचालन संबंधी दिक्कतों पर “विस्तृत डेटा और अपडेट” देने के लिए इंडिगो के सीईओ को निर्देश दिया है।
डीजीसीए की ओर से कहा गया है कि ‘सीईओ को सभी संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ 11 दिसंबर को दोपहर 3 बजे उपस्थित होना होगा। इससे पहले डीजीसीए ने इंडिगो से अपनी उड़ानों में 5 प्रतिशत की कटौती करने का निर्देश दिया, जिसे बाद में भारत सरकार ने 10 प्रतिशत करने की बात कही थी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
