नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को बच्चों के लिए कफ सिरप के इस्तेमाल से संबंधित एडवाइजरी जारी की है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सलाह दी है कि दो साल और उससे कम उम्र के बच्चों को खांसी और सर्दी की दवाएं नहीं दी जानी चाहिए। एडवाइजरी में कहा गया है कि पांच साल से कम उम्र के बच्चों के लिए आमतौर पर ऐसी दवाओं की सलाह नहीं दी जाती है।
वहीं, पांच साल से अधिक उम्र के बच्चों के मामले में ऐसी दवाइयां देते समयत डोज का ध्यान रखना चाहिए और कई तरह की दवाइयों को एक साथ लेने से बचना चाहिए। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के हेल्थ सर्विसेज के डायरेक्टर को इस बारे में पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि बच्चों में खांसी आमतौर पर खुद ही ठीक हो जाती है और इसके लिए अक्सर दवाओं की जरूरत नहीं पड़ती।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
