हिमाचल: शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में हाल ही में डॉक्टर और मरीज के बीच मा*रपीट की घटना हुई थी। जिसे सोशल मीडिया पर कई लोगों ने शेयर किया था। इस घटना के बाद हिमाचल प्रदेश के डायरेक्टोरेट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (DMER) ने संबंधित डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की थी और उन्हें टर्मिनेट (बर्खास्त) कर दिया था।
इसी के खिलाफ एचएमओए ने सामूहिक छुट्टी पर जाने का एलान किया था। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ एसोसिएशन एक रेजिडेंट डॉक्टर की बर्खास्तगी को रद्द करने की मांग कर रही है। इससे पहले एचएमओए ने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और अस्पताल की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी और कहा था कि अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे सामूहिक छुट्टी पर चले जाएंगे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
