Tuesday , 9 June 2026
Breaking News

चुनाव आयोग ने 2 मई को नतीजों के बाद राजनीतिक पार्टियों के विजय जुलूस को किया बैन

चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनावों की मतगणना के दिन, यानी दो मई को एवं उसके बाद भी राजनीतिक पार्टियों के विजय जुलूस निकालने पर प्रतिबंध लगा दिया है। चुनाव आयोग ने यह भी कहा कि विजेता उम्मीदवार या उनके प्रतिनिधि के साथ दो से अधिक लोगों को अपनी जीत का सर्टिफ़िकेट लेने के लिए रिटर्निंग ऑफिसर के पास जाने की इजाज़त नहीं होगी।

चुनाव आयोग ने अपने आदेश में कहा कि देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए आयोग ने फ़ैसला किया है कि मतों के गिनती के दौरान कोरोना गाइडलाइन का कड़ाई से पालन किया जाएगा।

Election Commission banned the victory procession of political parties after the results on 2 May

हाल ही में चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुदुचेरी) में विधानसभा चुनाव कराए गए थे। अब मतों की गिनती दो मई को होगी। पश्चिम बंगाल में आठवें एवं आख़िरी चरण में 29 अप्रैल को मतदान होगा। इससे एक दिन पहले ही मद्रास हाईकोर्ट ने कोविड-19 महामारी के दौरान चुनावी रैलियों को अनुमति देने के लिए चुनाव आयोग की कड़ी आलोचना की थी।

गत सोमवार को मद्रास हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस संजीब बनर्जी ने चुनाव आयोग की ओर से पेश हुए वकील से कहा कि “कोरोना की दूसरी लहर के लिए सिर्फ और सिर्फ चुनाव आयोग ही ज़िम्मेदार है”

इसके अलावा चीफ़ जस्टिस ने आलोचना करते हुए कहा कि “चुनाव आयोग के अधिकारियों पर हत्या का आरोप लगाया जाना चाहिए”

कोर्ट ने कहा कि आयोग इस बात की पूरी योजना पेश करे कि मतगणना के दिन कोविड-19 के कारण लगाए गए दिशा-निर्देशों की पालना केसे की जाएगी, नहीं तो कोर्ट दो मई को होने वाली मतगणना पर रोक भी लगा सकता है।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

water shortage in Sahara Desert Niger News 06 June 26 Vikalp Times

सहारा रेगिस्तान में पानी खत्म होने से 50 लोगों की दर्दनाक मौ*त

नाइजर: उत्तरी नाइजर (Niger) के सहारा रेगिस्तान (Sahara Desert) में एक बड़ा मानवीय हादसा सामने …

Kangpokpi Manipur incident news 5 June 26 Vikalp Times

मणिपुर में फिर भड़की हिं*सा, 3 लोगों की मौत

मणिपुर: Manipur के कांगपोकपी (Kangpokpi) जिले में एक बार फिर हिंसा की घटना सामने आई …

Lightning wreaks havoc in Sawai Madhopur, roofs of two houses collapse

सवाई माधोपुर में बिजली का कहर, दो मकानों की छतें ढहीं

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur शहर के पुराने इलाके स्थित रैगर मोहल्ले में देर रात आकाशीय …

Monsoon reaches Kerala, wait for rain in UP-Bihar will soon end

केरल पहुंचा मानसून, यूपी-बिहार में बारिश का इंतजार जल्द होगा खत्म

नई दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून के केरल (Kerala) पहुंचने …

JEE Student Uttar Pradesh Kota News 04 June 26 - Vikalp Times

कोटा में कोचिंग छात्र ने की आत्मह*त्या, पीजी के कमरे में फंदे से लटका मिला श*व

कोटा: Kota में कोचिंग (Coaching City Kota) छात्रों से जुड़ी एक और दुखद घटना सामने …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !