नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने केरल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और अंडमान और निकोबार में एसआईआर के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट प्रकाशित कर दी है। अंग्रेजी अखबार ‘द हिंदू’ के अनुसार इनमें कुल मिलाकर करीब 95 लाख वोटरों के नाम हटाए गए हैं। ड्राफ्ट के अनुसार अंडमान और निकोबार में 64 हजार, केरल में करीब 24 लाख छत्तीसगढ़ में 27 लाख से ज्यादा और मध्य प्रदेश में 42 लाख से ज्यादा वोटरों के नाम पुराने वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं।
हालाँकि अभी इस ड्राफ्ट पर किसी भी दावे या आपत्ति के लिए समय होगा और अगर किसी मतदाता को लगता है कि उनका नाम ड्राफ्ट लिस्ट में नहीं है तो वो इसके लिए अलग से आवेदन कर सकता है। बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद भारत के चुनाव आयोग ने 9 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर की प्रक्रिया शुरू की थी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
