Saturday , 6 June 2026
Breaking News

प्रख्यात साहित्यकार पंडित सुरेश नीरव को मिला जर्मनी का प्रतिष्ठित मैक्समूलर सम्मान

जर्मनी के प्रतिष्ठित प्रकाशन समूह द लिट्रेरी एरुडाइट, फ्रेंकफर्ट, जर्मनी द्वारा दिया जाने वाला अति प्रतिष्ठित सम्मान मैक्स मूलर अवार्ड इस वर्ष भारत के प्रतिष्ठित विचारक कवि प्रज्ञान पुरुष पंडित सुरेश नीरव को उनके वैज्ञानिक संचेतना से परिपूर्ण एवं विलक्षण साहित्य साधना के लिए दिए जाने की घोषणा की गई है।

 

वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी ने बताया कि ये सूचना पब्लिकेशन हाउस की डायरेक्टर क्रिस्टीन म्यूलर द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति में दी गयी। उल्लेखनीय है कि ये अवार्ड विगत कुछ वर्षों से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विशिष्ट व्यक्तित्वों को दिया जाता है और विगत वर्ष सन् 2022 में ये अवार्ड जर्मनी के मिस्टर वेडा को उनके घाना में चलाये जा रहे शिक्षा अभियान के लिये दिया गया था।

 

Eminent litterateur Pandit Suresh Nirav received Germany's prestigious Max Muller Award

 

भारत की किसी विभूति को दिया जाने वाला ये पहला अवार्ड है और इससे पहले अफ्रीका, ब्रिटेन, जर्मनी, स्विट्रजरलैंड, अमेरिका आदि की विशिष्ट विभूतियों को ये पहले दिया जा चुका है। उल्लेखनीय है कि पंडित सुरेश नीरव लंबे समय तक हिंदुस्तान टाइम्स की विशिष्ट साहित्यिक पत्रिका कादम्बिनी के संपादन मंडल से संबद्ध रहे हैं और नवम विश्व हिंदी सम्मेलन में भारत सरकार की ओर से प्रतिनिधि कवि के रूप में भाग ले चुके हैं और उन्हें देश-विदेश में भी अनेक संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।

आजकल पंडित सुरेश नीरव बहुराष्ट्रीय पत्रिका प्रज्ञान विश्वम् के प्रधान संपादक तथा भारत की अगृणी साहित्यिक संस्था अखिल भारतीय सर्वभाषा संस्कृति समन्वय समिति के ग्लोबल अध्यक्ष हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

Relief to petrol-diesel exporters, Centre reduces export duty

पेट्रोल-डीजल निर्यातकों को राहत, केंद्र ने घटाई एक्सपोर्ट ड्यूटी

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोल (Petrol), डीजल (Diesel) और एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) पर …

Dr. Syed Mohammed Ghouse creates history Performs successful robotic surgery in Hyderabad, 3000 kilometers from Wuhan

डॉ. सैयद मोहम्मद गौस ने रचा इतिहास: वुहान से 3000 किलोमीटर दूर हैदराबाद में की सफल रोबोटिक सर्जरी

5G और एडवांस रोबोटिक तकनीक की मदद से 90 मिनट चला ऑपरेशन, मेडिकल क्षेत्र में …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !