Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

ऊर्जा मंत्री ने जयपुर डिस्कॉम के केन्द्रीकृत कॉल सेंटर का किया आकस्मिक निरीक्षण

जयपुर:- ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने निर्देश दिए हैं कि भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी शिकायतों का पूरी तत्परता एवं संवेदनशीलता से निराकरण किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही नहीं हो। उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति में व्यवधान संबंधी शिकायत प्राप्त होते ही फॉल्ट रेक्टीफिकेशन टीम (एफआरटी) जल्द से जल्द उपभोक्ता तक पहुंचें और बाधित विद्युत आपूर्ति को यथाशीघ्र बहाल करना पहली प्राथमिकता हो।
नागर ने मंगलवार रात राममंदिर बनिपार्क पावर हाउस स्थित जयपुर डिस्कॉम के केन्द्रीकृत कॉल सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कॉल को अटेंड भी किया। वे बिना अग्रिम सूचना के रात करीब 9 बजे केन्द्रीकृत कॉल सेंटर पहुंचे और वहां उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया को बारीकी से देखा।
Energy Minister Heeralal Nagar conducts surprise inspection of Jaipur Discom centralized call center
ऊर्जा मंत्री ने वहां मौजूद कार्मिकों से 24X7X365 कार्यरत इस कॉल सेंटर पर प्राप्त होने वाली शिकायतों तथा उनके समाधान  के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रचंड गर्मी में विद्युंत आपूर्ति में व्यवधान अथवा बिजली संबंधी किसी भी शिकायत को पूरी संवेदनशीलता से सुना जाए। कॉल सेंटर प्रभारी अधीक्षण अभियंता ए. के. त्यागी ने ऊर्जा मंत्री को अवगत कराया कि जयपुर डिस्कॉम में कॉल सेन्टर पर दर्ज शिकायतों के तुरन्त समाधान के लिए सब-डिवीजन स्तर पर 330 एफआरटी टीमें मय वाहन संचालित हैं।
उन्होंने बताया कि विद्युत आपूर्ति में व्यवधान व अन्य तकनीकी शिकायतें उपभोक्ता टोल फ्री आईवीआरएस नंबर 18001806507, टेलिफोन नम्बर 0141-2203000, आईवीआरएस 1912 पर  अपना सम्पूर्ण पता मय बिल में अंकित 12 अंकों का के-नम्बर टाईप कर शिकायत मैसेज एवं व्हाट्सप्प द्वारा भी दर्ज करवा सकते है। उन्होंने बताया कि कॉल सेंटर पर 19 मई से 27 मई तक  प्राप्त 1 लाख 48 हजार 840 शिकायतों का समाधान कर दिया गया है।
Gramin Mahila Vidyapeeth Mainpura Sawai madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी

कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक

संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु

अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,

कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

महिलाओं को प्राथमिकता

सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !