Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

ऊर्जा मंत्री ने एसएमएस अस्पताल में भर्ती कोटा के बच्चों की पूछी कुशलक्षेम 

एक बच्चे की दु:खद मृ*त्यु पर व्यक्त की गहरी संवेदना 
ऊर्जा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर रविवार शाम को एसएमएस अस्पताल पहुंचे और यहां भर्ती कोटा के बच्चों की कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने चिकित्सकों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए। नागर ने इन बच्चों के परिजनों को आश्वस्त किया कि बच्चों को बेहतर से बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। कोटा के सकतपुरा में महाशिवरात्रि पर जुलूस में बिजली के तारों के संपर्क में आने से झुलसे 5 बच्चों को कोटा के एमबीएस अस्पताल से एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया था।
Energy Minister inquires about the well-being of the children of Kota admitted in SMS Hospital
ऊर्जा मंत्री ने इनमें से एक बच्चे की उपचार के दौरान दुखद मृ*त्यु पर गहरी शोक संवेदना भी व्यक्त की है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस हादसे में काल कवलित हुए मासूम बच्चे के परिजन को 5 लाख रुपए, जयपुर रेफर गंभीर रूप से झुलसे बच्चों को एक-एक लाख रुपए तथा कोटा में उपचाररत झुलसे बच्चों को 50-50 हजार रुपए की मुख्यमंत्री सहायता कोष से सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Education Minister Madan Dilawar VDO Transfer money sangod panchayta samiti kota Vikalp Times

‘मैं मंत्री का खास हूं…’ ट्रांसफर के नाम पर व_सूली का खुलासा!

कोटा: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री (Minister of Education and Panchayati Raj) मदन दिलावर (Madan …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !